Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

आबूरोड शहर में बढ़ते आवारा पशुओं का आतंक – विधानसभा महासचिव अजय बंजारा के नेतृत्व में युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देकर सात दिन में समस्या के समाधान की मांग की है।

0 16

शहर में बढ़ते आवारा पशुओं के आतंक को देखते हुए युवा कांग्रेस आबूरोड के विधानसभा महासचिव अजय बंजारा के नेतृत्व में युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देकर सात दिन में समस्या के समाधान की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया है कि शहर में आए दिन इन आवारा पशुओं से हादसे हो रहे हैं। जिसके चलते लोगों कों परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

प्रशासन को कार्य योजना बनाकर आवारा पशुओं की समस्या से शहर को निजात दिलाने की मांग की गई है। 7 दिन में मांग पूरी ना होने पर युवा कांग्रेस द्वारा आंदोलन की चेतावनी दी गई। इस दौरान नगर पालिका के पार्षद भवनीश बारोट, पूर्व पार्षद नवीन सांखला, युवक कांग्रेस के नरेंद्र कच्छावा, जिला सतर्कता समिति के मुकेश जीनगर, अजय राणा, विनोद कुमार, रूपेश राणा, अभय राजपूत समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.