Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

अवैध खनिज माफियाओ पर क़ानूनूनी हंटर – खनिज विभाग जालोर और पुलिस की टीम ने छह अलग-अलग कार्रवाई करते हुए वाहनों पर जुर्माना लगाया है।

0 17

अवैध परिवहन करते ओवर लोड वाहनों पर खनिज विभाग और पुलिस ने कार्रवाई की है। खनिज विभाग जालोर और पुलिस की टीम ने छह अलग-अलग कार्रवाई करते हुए वाहनों पर जुर्माना लगाया है।

अवैध परिवहन में लगे ओवरलोड वाहनों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना कोतवाली ने ग्रेनाइट ब्लॉक से लदे ओवरलोड ट्रेलर और बजरी से भरा एक ट्रैक्टर जब्त किया। इसी तरह पुलिस चौकी उम्मेदाबाद की टीम ने पत्थर से लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया। पुलिस थाना सायला व खनिज विभाग की टीम ने कंकरीट से भरा डंपर जब्त किया। इसी तरह विभाग की टीम ने मिट्टी के अवैध परिवहन और बजरी के अवैध खनन पर एक ट्रैक्टर को जप्त किया।

पकड़े गए वाहनों पर अलग-अलग जुर्माना राशि आरोपित की गई है। ग्रेनाइट ब्लॉक से भरे ट्रेलर से 1 लाख 8 हजार रुपए की जुर्माना राशि वसूल की गई। वहीं, सायला क्षेत्र में कंकरीट से भरे डंपर से भी 1 लाख 7 हजार रुपए जुर्माना राशि वसूली गई। बजरी के अवैध खनन पर 1 लाख 27 हजार 250 रुपए, पत्थर से भरे ट्रैक्टर से 26 हजार 750 रुपए, मिट्टी से भरे डंपर पर 1 लाख 12 हजार रुपए जुर्माना लगाया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.