Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

नंदगांव गौशाला से पशुपालन विभाग की टीम ने बीमार गोवंश के लिए सेम्पल, जाँच के लिए भेजे जाएंगे भोपाल

0 5

रेवदर- उपखंड के समीपवर्ती श्री मनोरमा गोलोक तीर्थ नंदगांव गौशाला केसुआ में पशुपालन विभाग को सूचना मिली कि गौशाला में अज्ञात बीमारी के चलते गोवंश बीमार हो रहे हैं। जिसके बाद मंगलवार को पशुपालन विभाग की टीम ने पहुंचकर जांच की तो कुल 12 गोवंश को बीमारी से ग्रसित मिले थे। जिस पर बुधवार को पशुपालन विभाग की ओर से जिला रोग निदान केन्द्र सिरोही से डॉक्टर दीपक राठौड़ एवं गोविंदराम बैरवा मय टीम ने बीमारी से ग्रसित गोवंश के सेम्पल लिए। गौशाला प्रभारी डॉ गणपत राम सैनी ने बताया कि जो सैंपल लिए गए हैं उनको जांच के लिए भोपाल लेब में भेजा जाएगा। इस दौरान डॉ पाताराम रायपुर व मदन सिंह मीणा ने भी सैंपल लेने में मदद की। फिलहाल बीमार गोवंश का लक्षणों के आधार पर सुचारू रूप से इलाज चल रहा है। जिसमें अभी तक गोवंश स्वस्थ पाए गए ओर जिनकी स्थिति सामान्य है। साथ ही पशुपालन विभाग द्वारा गौशाला में समुचित दवाइयां भी ईलाज के लिए उपलब्ध करा दी गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.