Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

जालोर जिले के चितलवाना थाना क्षेत्र में एक युवक ने घर में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया।

0 17

जालोर जिले के चितलवाना थाना क्षेत्र में एक युवक ने घर में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। सुबह परिजन कमरे में पहुंचे तो युवक फंदे से लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का मुआयना किया। इसके बाद शव को नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। कमरे में युवक का शव कम ऊंचाई पर ही लटक रहा था और उसके पैर जमीन को छू रहे थे। ऐसे में पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए सभी एंगल से जांच कर रही है।

मृतक के भाई अंगड़ावा निवासी वीराराम पुत्र वगताराम विश्नोई ने रिपोर्ट दी कि उसका भाई सुरेश कुमार पुत्र वगताराम विश्नोई सांचौर के एक गैराज में काम करता था। रविवार देर रात को वह सांचौर से घर आया था और कमरे में सोने चला गया था। सुबह परिजन कमरे में पहुंचे तो वह फंदे से लटका मिला। मृतक के भाई ने गांव के ही एक युवक पर उसके भाई को बेवजह कॉल और मैसेज करके परेशान करने का आरोप लगाया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.