Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

चितलवाना क्षेत्र के देवड़ा कस्बे में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा ताे हुआ, लेकिन बड़ी जनहानि टल गई।

0 10

चितलवाना क्षेत्र के देवड़ा कस्बे में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा ताे हुआ, लेकिन बड़ी जनहानि टल गई। सुबह 9.32 बजे अचानक एक ट्रेलर अनियंत्रित भीड़ भरे बाजार में मौत बनकर दौड़ा। करीब 2 मिनट के समय में 150 मीटर तक अनियंत्रित ट्रेलर ने 8 वाहनों, 3 केबिनों को चपेट में लेकर क्षतिग्रस्त कर दिया। इस बीच सडक़ पर सुबह-सुबह के समय खरीदारी एवं इधर-उधर आवागमन को लेकर पहुंचे करीब 80 लोगों ने भागकर जान बचाई। चंद सेकंड की सतर्कता की वजह से सभी सलामत हैं। कस्बा खुलने के साथ-साथ लोग बाजार में खरीदारी को लेकर आए हुए थे। सड़कों पर भीड़भाड़ थी, तभी करड़ा की तरफ से एक अनियंत्रित ट्रेलर सीमेंट से भरा दौड़ता हुआ देवड़ा कस्बे में घुस गया। झाब रोड पर सबसे पहले सब्जी से भरी ट्रॉली को टक्कर मारते हुए रास्ते में तीन केबिन, चार मोटरसाइकिल, एक टेम्पो, 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली, एक कार को चपेट में लेकर क्षतिग्रस्त किया। घटना की सूचना के बाद झाब पुलिस भी मौके पर पहुंची। ट्रेलर को जब्त करते हुए चालक वेधखान को हिरासत में लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.