Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

बड़गांव मैं प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न

0 12

बडगांव–महोत्सव ग्रामीण प्रतिभागियों को आगे लाना का उचित मंच, पुरोहित

बड़गांव। राजस्थान पर्यटन विभाग एवं जालोर विकास समिति एवं शिव सांई सेवा समिति एवं प्रभाकर सेवा संस्थान रानीवाड़ा के सयुंक्त तत्वाधान में जालोर महोत्सव बड़गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय के मैदान में हर्षोल्लास से प्रतियोगिता आयोजित की गई थी जिसमें दर्जनों प्रतिभागियों ने भाग लेकर महोत्सव को ऊचाई प्रदान की। जिसका पुरस्कार वितरण कार्यक्रम समारोह धनलक्ष्मी फिलिग स्टेशन मण्डार के निर्देशक व प्रभाकर सेवा संस्थान के कोषाधिकारी रमेश कुमार पुरोहित डूंगरी के मुख्य आतिथ्य एवं उकराज महिला महाविद्यालय आजोदर के प्रिंसिपल गणपत राजपुरोहित की अध्यक्षता व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहनलाल के वरिष्ठ आतिथ्य मैं आयोजित किया गया।

प्रभाकर सेवा संस्थान के कोषाधिकारी रमेश पुरोहित ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में छुपी प्रतिभाशाली प्रतिभा को आगे लाने के लिए महोत्सव एक महत्वपूर्ण कडी है इससे ग्रामीण क्षेत्र में कही ऐसे हुनरमंदी के लोग हैं जो अपनी कला का प्रर्दशन के लिए उचित मंच की तलाश में रहते हैं।आज उनका सपना साकार करने के लिए जालोर विकास समिति विभिन्न संगठनों सहयोगियों के साथ आगे आई है जिससे ग्रामीणों मैं हर्ष की लहर हैं। उकराज महाविद्यालय के प्रिंसिपल गणपत राजपुरोहित ने कहा कि मानव जीवन में हर एक के पास कोई न कोई विशेष योग्यता होती हैं जिसे वो अपने मन में सजोये रखता है ओर उचित अवसर पर वो अपनी योग्यता का लौहा जरूर मनवाता है।उन्होंने कहा कि विधार्थी को भी अपना लक्ष्य आगे रखकर आगे बढना होगा तभी वो अपनी मंजिल को प्राप्त कर सकता है।

प्रधानाचार्य मोहनलाल गोयल ने महोत्सव के सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। शिव सांई सेवा समिति के अध्यक्ष मुकेश कुमार खण्डेलवाल ने बताया कि जालोर महोत्सव के कार्यक्रम एवं विविध प्रतियोगिताएं ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को आगे लाने हेतु एक सार्थक प्रयास हैं।विभिन्न प्रतियोगिता विशेष आकषर्ण का केंद्र रहती है। खण्डेलवाल ने बताया कि जालोर महोत्सव के तहत बड़गांव मैं प्रथम प्रयास में बस स्टैंड के पास राजकीय विधालय के मैदान में रंगोली प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भव्य रुप से किया गया था। जालोर महोत्सव बड़गांव मैं प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमें मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नेतल व दुसरे स्थान पर निकिता एवं तृतीय स्थान वर्षा कुमारी ने प्राप्त किया इसी तरह चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम सेजल कुमारी, द्बितीय उर्मिला कुमारी एवं तृतीय स्थान पर भावेश कुमार, रंगोली प्रतियोगिता में जोरशोर से प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमें प्रथम स्थान आरती कुमारी व द्बितीय दरिया कुमारी एवं तृतीय स्थान प्रियंका कुमारी ने प्राप्त किया था। प्रतियोगिता भाग लेने वाले श्रेष्ठ सभी प्रतिभागियों अतिथियों ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया एवं प्रतियोगिता में भाग लेने वाले साधारण प्रतिभागियों को भी धनलक्ष्मी फिलिग स्टेशन मंडार के सौजन्य से स्मृति चिन्ह देकर उनकी हौसलाअफजाई की गई। शिव सांई सेवा समिति के अध्यक्ष मुकेश कुमार खण्डेलवाल ने बताया कि बड़गांव मे जालोर महोत्सव के सफल आयोजन हेतु ग्रामीणजनों ने जालोर विकास समिति के अध्यक्ष एवं जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि एवं समिति के सचिव सीए मोहन पाराशर का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर यू आर काँलेज के मैनेजमेंट औफिसर रितूराजसिंह, महिला कार्यक्रम प्रभारी लता शर्मा, कमला विश्नोई, अनिता यादव,मनोज कुमार मीणा, पूनमाराम विश्नोई, रमेश कुमार चौधरी, बलवंतसिंह विश्नोई,विनोद कुमार यादव, नटवर परमार, वरिष्ठ शारिरिक शिक्षक कालूराम विश्नोई सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.