Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

देवासी ने किया जालोर महोत्सव के कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन, रानीवाड़ा में दो दिवसीय जालोर महोत्सव का होगा आयोजन

0 181

रानीवाड़ा में राजस्थान पर्यटन विभाग, जालोर विकास समिति एवं रानीवाडा विकास समिति के तत्वाधान में आयोजित होने वाले जालोर महोत्स को लेकर पोस्टर, कार्ड, पेम्पलेट का विमोचन शुक्रवार को बिलड में पूर्व उप मुख्य सचेतक रतन देवासी, प्रधान राघवेन्द्रसिंह देवड़ा, समन्यवय दिनेश वैष्णव द्वारा किया गया। समन्वयक वैष्णव ने बताया 15 से 16 फरवरी को जालोर महोत्सव के प्रचार प्रसार हेतु पोस्टर, बैनर, कार्ड, पैम्पलेट का विमोचन पूर्व उप मुख्य सचेतक एवं पूर्व विधायक रतन देवासी, रानीवाड़ा पंचायत समिति प्रधान राघवेन्द्र सिंह देवडा द्वारा किया गया।

वैष्णव ने बताया कि 15 फरवरी को शौभायात्रा, झण्डारोहण, भारतमाता पुजन, राष्ट्रगान, म्यूजिकल चेयर, रंगोली, मेंहदी, चित्रकला, पिरामीड, कबड्डी, संतोलिया, रूमाल झपट्टा, चम्मच दौड, जलेबी दौड प्रतियोगिता होगी। संध्या में म्यूजिकल नाइट का आयोजन होगा जिसमें उदयपुर, जोधपुुर तथा गुजरात के कलाकारो द्वारा भवाई नृत्य, मयूर नृत्य, हास्य नाटिका, हेरत अंगेज करतब प्रदर्शन किये जायेगे तथा 16 फरवरी को रन फोर रानीवाडा, साफा बांधना, मिस्टर सुणतर, मिस सुणतर, रस्सा कस्सी, शतंरज, मटका दोड, बोरा दौड, वाद्ययंत्र, सलात प्रतियोगिता, फैन्सी ड्रेस, दोपहर गैर नृत्य, विशाल घुमर नृत्य, मैर मैरैया, सांय सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा।

कार्यक्रम के दौरान देवासी ने बताया कि उपखण्ड स्तरीय होने वाले आयोजन सें उपखण्ड के प्रतिभावास बालक बालिकाए को मंच मिलेगा जिससे उनको अपने हुनर व अपने कौशल दिखाने का अवसर प्रदान होगा। प्रधान देवडा ने बताया कि कॉविड 19 की सरकार गाईड लाईन की पालना सुनिश्चित करके कार्यक्रम की प्रस्तुती दी जाए एवं आयोजन स्थल पर बैठक व्यवस्था नियामानुसार करे।

इस मौके पर सरपंच कागमाल महेन्द्रसिंह देवल, अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गजेन्द्र कुमार देवासी, भाणाराम बोहरा, सवाजसेवी मोईनुदीन खान, कागमाला प्रधानाचार्य नारायणलाल, साक्षरता खण्ड समन्वयक करणाराम देवासी सहित कई लोग उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.