Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में ब्लॉक स्तरीय मासिक बैठक आयोजित

0 5

रानीवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सभा भवन में शुक्रवार को खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. वासुदेव जोशी की अध्यक्षता में ब्लॉक स्तरीय मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में चिकित्सा अधिकारी, एएनएम, डीईओ, लैब टैक्नीशियन ने भाग लिया। जोशी ने सभी कार्मिकों को कोविड़ 19 टीकाकारण, आरटीपीसीआर सेम्पलिंग, मुख्यमंत्री चिरंजीवी बीमा योजना पंजीकरण एवं 10 से 16 वर्ष के बच्चों को बुस्टर डोज वैक्सीनेशन करने व सभी राष्ट्रीय कार्यक्रमों के लक्ष्य को शत प्रतिशत अर्जित करने के निर्देश दिये।

डॉ. जोशी ने पुअर प्रर्फोमेन्श वाले केन्द्र को अपनी प्रर्फोमेन्श सुधारने के निर्देश दिये। डॉ. बाबुलाल पुरोहित ने बताया कि विभागीय कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। पुरोहित ने कहा कि राजस्थान के निवासियों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को दूर करने के लिए सरकार की ओर से मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना 2021 में शुरू हुई, चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा से जुड़ने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होता है। साथ ही इस दौरान वेबसाइट पर मांगी गई सभी जानकारी को देनी होती है। इसी तरह चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का रजिस्ट्रेशन होता है, जो किसी भी ई-मित्र से करवा सकते है। पुरोहित ने बताया कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी बीमा योजना के तहत पांच लाख रूपये तक का प्राईवेट व सरकारी अस्पताल में निःशुल्क ईलाज किया जा सकेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.