Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

राजकीय विद्यालय में भामाशाह जोशी परिवार द्वारा वाटर कूलर भेंट, ग्रामीणों ने जताया आभार

0 159

रानीवाड़ा। निकटवर्ती धानोल स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में गणतंत्र दिवस के अवसर पर भामाशाह परिवार द्वारा विद्यार्थियों हेतु वाटर कूलर भेंट किया गया। भामाशाह द्वारा स्व दिवाली देवी धर्मपत्नी स्व चेलाराम जोशी निवासी धानोल की पुण्य स्मृति में उनके पुत्र ताराचंद जोशी,किशोर जोशी व डॉ कीर्ति कुमार जोशी की तरफ से स्कूली छात्र छात्राओं को गर्मी के दिनों में शीतल पेयजल हेतु उच्च क्षमता का वाटर कूलर भेंट किया गया। इस अवसर पर प्रधानचार्य नरसीराम ,सरपंच आरती देवी कोली व पंचायत समिति सदस्य गणपत कोली ने भामाशाह परिवार का आभार जताते हुए कहा कि वाटर कूलर से गर्मी के दिनों में स्कूली बच्चों को शुद्ध ठंडा पानी उपलब्ध होगा जिससे ग्रामीण विद्यार्थियों को राहत मिलेगी । प्रधानाचार्य ने कहा कि विद्यालय विकास में भामाशाहों का सहयोग अनुकरणीय कार्य है इससे विद्यार्थियों का मनोबल व शिक्षा में रुचि को बढ़ावा मिलता है ।इस मौके पर भामाशाह परिवार के सदस्य , व्याख्याता भगराज चौधरी, संदीप कुमार , शिक्षिका नोनू देवी,वेरसी राम कोली, शारीरिक शिक्षक युवराज सिंह,मगाराम चौधरी, बगदाराम मोदी, शेरसिंह राजपूत,सिद्धार्थ जोशी समेत ग्रामीणजन मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.