Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण सिंह देवल ने मण्डल कार्यसमिति की बैठक में लिया भाग

0 38

रानीवाड़ा, बड़गाँव एवं जसवन्तपुरा मण्डल की बैठकों में रहे उपस्थित।

रानीवाड़ा। प्रदेश भाजपा के निर्देश पर रविवार दिनांक 2 जनवरी, 2022 को पूरे प्रदेश में एक साथ सभी 1066 मण्डलों की मण्डल कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया गया। पार्टी ने अभिनव प्रयोग करते हुए पहली बार पूरे प्रदेश के मण्डलों की कार्यसमिति बैठकों का आयोजन एक साथ किया है। स्थानीय विधायक एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण सिंह देवल ने रानीवाड़ा, बडगाँव एवं जसवन्तपुरा मण्डल की बैठकों में भाग लिया।

देवल ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की छद्म धर्मनिरेपक्षता के प्रत्युत्तर में राष्ट्रवाद के समर्थन में 1951 में हमारे प्रेरणापुंज, मार्गदर्शक एवं संस्थापक श्रृद्धेय डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने भारतीय जनसंघ के नाम से राष्ट्रवादी विचारधारा को जो बीज बोया था आज वो बीज अंकुरित होकर वटवृक्ष बन चुका है। भारतीय जनता पार्टी ना केवल हिन्दुस्तान की अपितु समुचे विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। श्रृद्धेय श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी, अटल बिहारी वाजपेयी जी, लालकृष्ण आड़वाणी जी जैसे महान नेताओं ने हमारी पार्टी को अपने अथक परिश्रम से सींच कर आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनाने का गौरव प्रदान किया। भारतीय जनसंघ से शुरू हुई ये यात्रा जनता पार्टी और फिर 1980 में भारतीय जनता पार्टी के रूप में आगे बढ़ी। 1984 के आम चुनावों में हमारे केवल 2 सांसद लोकसभा में जीत कर जा पाये थे। 2 सांसदों से 303 सांसदों तक पहुंचने की इस अविरल यात्रा में अनेकों भाजपा कार्यकर्ता का त्याग, तपस्या, मेहनत और बलिदान समाये हुए हैं।

आज हमारे देश में सैकड़ों राजनीतिक दल हैं लेकिन राष्ट्रवादी विचारधारा को लेकर चलने वाला एकमात्र हमारा दल भारतीय जनता पार्टी है। हमारी पार्टी के सिद्धान्तों में देश प्रथम, दल द्वितीय एवं व्यक्ति अन्त में आता है। इसीलिए हम गर्व से कह सकते हैं कि हमारे भाजपा परिवार में एक विचारधारा सर्वोपरी है। हमारे प्रेरणास्त्रोत श्रृद्धेय मुखर्जी जी, उपाध्याय जी, अटल जी एवं आड़वाणी जी ने हमें जो मार्ग दिखाया है और जो नैतिक मूल्य और आदर्श हमारे लिए स्थापित किए हैं उनको आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी हर भाजपा कार्यकर्ता की है। हमारा ही एक मात्र दल है जिसमें छोटा सा कार्यकर्ता भी देश के सर्वोच्च पद पर आसीन हो सकता है जबकि अन्य दलों में केवल परिवारवाद है। 2014 से केन्द्र में एनडीए नीत भाजपा की सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में चल रही है जो देश को आत्मनिर्भर एवं विश्व गुरू बनाने के लिए कृत संकल्पित है। हमारे प्रदेश में कांग्रेस की सरकार का कुशासन किसी से छुपा नहीं है। आज महिला अत्याचार में प्रदेश पूरे देश में पहले पायदान पर है। दलित अत्याचार हो, बदहाल कानून-व्यवस्था हो, विकास के काम सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार में प्रदेश की हालत बद से बदतर हो चुकी है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार इतिहास में अब तक की सबसे भ्रष्ट और नाकारा सरकार साबित हो रही है। हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का ये दायित्व है कि इन निकम्मी, नाकारा और भ्रष्ट सरकार की कमियों को जन-जन तक पहुंचायें। बैठक में सभी प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, मण्डल अध्यक्ष, मोर्चा व प्रकोष्ठों के मण्डल अध्यक्ष, शक्ति केन्द्र संयोजक, प्रभारी, बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.