Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

पंचाह्निका महोत्सव के तहत हुए कई धार्मिक कार्यक्रम 

0 100

सकल जैन समाज का स्वामीवात्सलय होगा आज 

भीनमाल  ।

स्थानीय गणेश चौक स्थित शांतिनाथ जिनालय प्रांगण में सुआदेवी किशोरमल चौहान परिवार की ओर से भव्य पंचान्हिका महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है ।

मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि पिछले सोमवार से शुरू हुए महोत्सव के तहत प्रतिदिन दोपहर में मंदिर प्रांगण में महापूजन का आयोजन किया जा रहा है ।

सोमवार को पार्श्वनाथ पंच कल्याणक पूजन, मंगलवार को नव पद पूजन, बुधवार को अठारह अभिषेक विधान, गुरुवार को सिद्धचक्र महापूजन का आयोजन किया गया ।

इस अवसर पर जंयतीलाल चौहान, प्रवीणकुमार चौहान, कान्तिलाल बोहरा, रमेश बाफना, सुरेश संघवी, मनीष, अक्षय, सुशीला, लक्ष्मी, मंजू, अनिता, रतना, रचिता, प्रियंका, खुशी,हसी, श्रद्धा, समायरा, माणकमल भंडारी, सुरेश बोहरा, मुकेश, मदनलाल, सुरेश, विकास सहित कई गुरु भक्त उपस्थित रहे ।

मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि प्रतिदिन रात्रि में प्रभु भक्ति एवं गुरु भक्ति के तहत अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त जैन संगीतकार नरेन्द्र वाणीगोता अपनी मधुर आवाज के द्वारा गुरु भक्तों को गुरु भक्ति का संदेश देकर देर रात तक जैन संगीत के माध्यम से बांधे रखते हैं । पंचान्हिका महोत्सव के अंतिम दिन शुक्रवार को सकल जैन समाज के लिए स्वामी वात्सल्य का आयोजन किया गया है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.