Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

अमृत महोत्सव कार्यक्रम एवं विधिक सेवा सप्ताह का किया शुभारम्भ 

0 31

भीनमाल 


स्थानीय राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में गांधी जयंती के अवसर पर शनिवार को अमृत महोत्सव कार्यक्रम के दौरान विधिक सेवा सप्ताह का शुभारम्भ किया गया ।


 इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य न्यायायिक मजिस्ट्रेट व्रजपालदान, न्यायायिक मजिस्ट्रेट जितेन्द्रकुमार, प्रधानाचार्य तेजराम विश्नोई एवं नागरिक कल्याण मंच के अध्यक्ष माणकमल भंडारी के सानिध्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया । अतिरिक्त मुख्य न्यायायिक मजिस्ट्रेट व्रजपालदान ने अमृत महोत्सव पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें सुसंस्कृत एवं सभ्य नागरिक बनना चाहिए । उन्होंने कानून की जानकारी देते हुए बताया कि हम सबको कानून की पालना करना चाहिए । न्यायायिक मजिस्ट्रेट जितेन्द्रकुमार ने पेन इण्डिया अवेयरनैश एण्ड आऊटरीच अभियान के बारे में बताया । उन्होंने शिक्षा के महत्व, आजादी में गांधीजी के योगदान,  लोक कल्याणकारी योजनाओं तथा विधिक सेवा सप्ताह के बारे में विस्तार से बताया । नागरिक कल्याण मंच के अध्यक्ष माणकमल भंडारी ने कहा कि जीवन में अनुशासन महत्वपूर्ण है इसलिए हमें कहीं पर भी अनुशासन पूर्वक रहना चाहिए । विद्यालय प्रधानाचार्य तेजराम विश्नोई ने सभी अतिथियों एवं विशिष्ट जनों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय विकास में सहयोग प्रदान करने के लिए धन्यवाद दिया । मंच संचालन मंजूलता गोस्वामी एवं लादूराम ने किया ।
समारोह के पश्चात अतिरिक्त मुख्य न्यायायिक मजिस्ट्रेट व्रजपालदान, न्यायायिक मजिस्ट्रेट जितेन्द्रकुमार, प्रधानाचार्य तेजराम विश्नोई एवं नागरिक कल्याण मंच के अध्यक्ष माणकमल भंडारी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । रैली शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए पुन: विद्यालय परिसर में आकर समाप्त हो गयी । 
 इस अवसर पर कमला यादव, कंकलीदेवी, अमृतलाल, नरेशकुमार, जयनारायण प्रसाद, दिलीप व्यास, दूदाराम, मीनाक्षी शर्मा, प्रतिभा भोजक, कमला विश्नोई, प्रेमलता विश्नोई, ग्यारसीदेवी, कमला प्रजापति, दलपतसिंह ऊमट, सुरेश जांगु, रेवाराम सैन, अशोक दवे, इन्दिरा, रंजना, शैलेश अग्रवाल सहित कई लोग उपस्थित थे । 

Leave A Reply

Your email address will not be published.