Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

भाजपा ग्रामीण मंडल भीनमाल द्वारा धुधंलेश्वर महादेव मंदिर गजीपुरा में बूथ स्तर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई।

0 40

भाजपा ग्रामीण मंडल भीनमाल द्वारा धुधंलेश्वर महादेव मंदिर गजीपुरा में बूथ स्तर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। उपाध्याय जी की जीवनी पर मंडल अध्यक्ष छगनलाल राजपुरोहित ने कहा की पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जन्म 25 सितम्बर 1916 को धनकिया ग्राम में हुआ उपाध्याय के पिताजी श्री भगवती प्रसाद ग्राम नगला चन्द्रभान, जिला मथुरा उत्तरप्रदेश के निवासी थे । उनके माता का नाम रामप्यारी था । मंडल महामंत्री राव मदनसिंह कोड़िटा ने कहा की पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एकात्म मानववाद के प्रणेता थे। उपाध्याय ने 19 वर्ष की अवस्था तक मृत्यु-दर्शन से गहन साक्षात्कार कर लिया था । उपाध्याय ने 1939 मे कानपुर के सनातन धर्म कालेज से बी. ए. की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की अपने सहपाठी बालुजी महाशब्दे की प्रेरणा से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सम्पर्क में आये। दीनदयाल एक कुशल संगठक, वक्ता लेखक, पत्रकार और चिन्तक भी थे । कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष छगनलाल राजपुरोहित, मंडल महामंत्री राव मदन सिंह कोड़िटा, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष पुखराज दर्जी, शक्तिकेन्द्र सयोंजक सुरेश कुमार पुरोहित, बूथ अध्यक्ष महेन्द्र सिंह राव, बूथ अध्यक्ष मंगला राम पुरोहित, बूथ अध्यक्ष प्रहलाद चौधरी, पूर्व पार्षद जोगाराम देवासी, श्रवण सिंह राव, जबराराम सुथार, उमेश गिरी गोस्वामी, रतनाराम भील आदि कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.