Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली ने केन्द्रीय मंत्रियों से की मुलाकात।

0 19

स्थानीय समस्याओं के समाधान को लेकर हुई चर्चा।

ललीत हौंडा बौद्धिक भारत भीनमाल

जालोर- भारत के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री सहित केन्द्रीय मंत्री परिषद् के शपथ ग्रहण में सम्मिलित होने के लिए जालोर-सांचौर जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली नई दिल्ली पहुंचें और शपथग्रहण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। उन्होनें सोमवार को केन्दीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, अर्जुनराम मेघवाल, गजेन्द्रसिंह शेखावत एवं भागीरथ चौधरी और पाली सांसद पीपी चौधरी से भेंट कर शुभकामनाएं प्रेषित की और जालोर-सांचौर जिले में रेल, पेयजल सहित अन्य विभिन्न विषयों के संबंध में विस्तृत चर्चा की। भाजपा जिलाध्याक्ष श्रवणसिंह राव बोरली ने बताया की भाजपा सरकार राष्ट्र के विकास हेतु समर्पित हैं, और पिछले एक दशक से देश में आए विभिन्न परिवर्तनों के हम सभी साक्षी हैं। विश्व का मार्गदर्शन करने की योग्यता रखने वाला भारत देश अब विकास की नई दिशा में बढ रहा हैं, जिसके लिए देश के युवाओं, महिलाओं, और बुजुर्गो ने मोदी जी को बहुमत दिया हैं। उन्होनें बताया की जालोर-सांचौर में पेयजल गंभीर समस्या हैं, जिसके के समाधान हेतु प्रत्येक घर तक पानी पहुंचाने कार्य शीघ्र किया जाएगा। इस दौरान राजस्थान सरकार के मंत्री जोराराम कुमावत, आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित, जिला प्रभारी महेन्द बोहरा सहित स्थानीय नागरिकगण मौजूद रहें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.