Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

सिरोही में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण किया

0 6

विश्व पर्यावरण संरक्षण मिशन ने अब तक लगवाये एक लाख पौधे

रमेश सुथार बौद्धिक भारत सिरोही

विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सिरोही में प्रधानाचार्य श्रीमती हीरा खत्री ने सह परिवार व स्टाफ पौधा रोपण किया।विश्व पर्यावरण संरक्षण मिशन के प्रदेश कार्यक्रम प्रमुख गोपाल सिंह राव ने बताया कि बालिका विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण व इको क्लब प्रभारी देवी लाल , प्रधानाचार्य व स्टाफ ने विद्यालय को हरा-भरा कर दिया है। विद्यालय परिवार ने जन्मदिन,उत्सव ,जयन्ती पर विगत चार पांच वर्षों में 200 पौधे लगाये है जो अब वृक्षों में तब्दील हो गये है। विद्यालय में फलदार, छायादार, फूलदार पेड़ों के साथ ओषधीय पौधे एलोवेरा, तुलसी,नीम गिलोय व 150 गमलों में शानदार पौधे है। विद्यालय के भाग दो में 25 पौधे लगाए हैं। जो अब वृक्षों में तब्दील होने लगे हैं।भाग दो में नल की व्यवस्था भी नहीं होने से टेन्करों से जलापूर्ति कर चार वर्षों से पौधे जीवित रखा हैं।राव ने बताया कि विश्व पर्यावरण संरक्षण मिशन जिला सिरोही की टीम ने एनपीपी ट्रस्ट के भूपेश भाई प्रजापत व अन्य भामाशाहों के माध्यम से सिरोही जिले की स्कूलों, मंदिरों, सार्वजनिक स्थलों, सरकारी कार्यालयों में एक लाख पौधे वितरित कर लगवाये है।हम बढ़ते तापमान को वृक्षारोपण से ही रोक सकेंगे। वृक्षारोपण कार्यक्रम में श्रीमती रेणु खत्री, कुणाल खत्री, कीर्ति सोलंकी,प्राची खत्री, शैफाली सिंह गहलोत ,किंजल खत्री, पुखराज शवंसा, शकुंतला देवी, गीता बाई,रति देवी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.