Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

वराडा-पिता का साया उठने के बाद होनहार छात्रा ने ननिहाल में राजकीय विद्यालय में माँ नानी के पास रहकर प्राप्त किये दसवीं बोर्ड में 96.67 अंक।

0 372

रमेश सुथार बौद्धिक भारत सिरोही

राउमावि वराडा विद्यालय प्रशासन ने किया विशेष अभिनन्दन, विद्यालय के मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया सत्र 23 24 में घोषित माशिबो के दसवीं बोर्ड की परीक्षा में राउमावि वराडा की छात्रा दीपिका पुरोहित ने सर्वाधिक 96 .67अंक प्राप्त कर परिवार व विद्यालय को गौरवान्वित किया है जिसके लिए विद्यालय के संस्थाप्रधान भँवरलाल पुरोहित ने विशेष समारोह में विद्यालय परिसर में छात्रा का सम्मान किया,शर्मा ने बताया कि दीपिका के पिता का देहांत जब वह तीसरी कक्षा में थी तब ही होगया था उसके बाद वह अपनी माँ सुकन देवी व छोटे भाई के साथ ननिहाल वराडा आकर नानी के साथ रहकर पढ़ाई करने लगी,छात्रा दीपिका शुरू से ही प्रतिभावान रही एवं अब तक प्रत्येक कक्षा में अव्वल आती रही है न केवल पढ़ाई बल्कि विद्यालय की हर सह शैषिक गतिविधियों में भी भाग लेकर अव्वल स्थान प्राप्त करती है दीपिका अपनी सफलता का श्रेय अपने परिजनों के साथ प्रधानाचार्य भँवरलाल पुरोहित व पूरे स्टाफ को देती है जो समय समय पर उसका मार्गदर्शन करते हैं और बोर्ड परीक्षाओं के अन्तराल के दौरान अतिरिक्त कक्षाओं के संचालन द्वारा विषयगत समस्याओं का त्वरित समाधान करते हैं आगे बढ़ कर दीपिका अध्यापन का कार्य करने की इच्छा रखती है। दीपिका पुरोहित विद्यालय की एक होनहार व जिज्ञासु छात्रा है, संस्थाप्रधान होने के नाते उसकी सफलता पर गर्व मैं सदैव उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।- प्रधानाचार्य भँवरलाल पुरोहित दीपिका अपनी पढ़ाई के प्रति सदैव सजग रहती और ईमानदारी से अपना प्रत्येक कार्य करती है, उसकी सफलता से हमे गौरवान्वित होने का अवसर मिला। – जोगेंद्र कुमार( व अ गणित) विद्यालय के प्रत्येक कार्य मे आगे रहती है आगे चलकर एक सफल प्राध्यापक बनने की इच्छा रखती है ईश्वर उसकी मदद करे। – संजय शर्मा, अध्यापक हिन्दी

Leave A Reply

Your email address will not be published.