Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

सगत लूंग माँ के 95 वे जन्मोत्सव कार्यक्रम के लिए संस्थान ने की बैठक आयोजन।

0 126

रमेश सुथार बौद्धिक भारत सिरोही

चारण समाज की आराध्य शक्ति स्वरूपा सगत लूंग माँ के 8 जून को आयोजित होने वाले 95वें जन्मोत्सव को लेकर सगत लूंग माँ सेवा संस्थान के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह आसिया की अध्यक्षता में वलदरा धाम में बैठक का आयोजन किया गया। संस्थान के मनोनीत सदस्य जीवत दान पुनावा ने बताया कि संस्थान के पदाधिकारियों एवम मनोनित सदस्यों ने भाग लिया। सभी पदाधिकारियों एवम सदस्यों ने जन्मोत्सव कार्यक्रम को लेकर अपने विचार रखे एवम सुझाव दिए। समारोह में होने वाले विभिन्न कार्यक्रम जिसमे मनोनित सदस्यों की बैठक, शोभायात्रा ,महाआरती, छप्पनभोग, रात्रि जागरण हेतु विभिन्न कमिटियों का गठन किया गया। जागरण में गुजरात के ख्यातिनाम लोक साहित्यकार हरेश दान गढ़वी,मुक्ति दान गढ़वी,शंकर दान बासनी,आवड़ दान दईपड़ा अपनी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम में संत एवम मातृशक्तिया आंनद माँ व श्याम बाई माँ आशीर्वाद के रूप में आशीर्वचन देंगे। साथ ही सी.ड़ी.देवल अध्यक्ष अखिल भारतीय चारण गढ़वी महासभा,ओंकार सिंह लखावत राज्यमंत्री राजस्थान सरकार, ओटाराम देवासी राज्य मंत्री राजस्थान सरकार स्वरूप दान प्रचारक प्रान्त सेवा प्रमुख जोधपुर प्रान्त, दिनेश दान गढ़वी, रविराज गढ़वी ,कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। संस्थान अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह आशिया व चारण समाज जिलाध्यक्ष सिरोही राजेन्द्र सिंह आढा ने कहा कि जन्मोत्सव कार्यक्रम के लाभार्थी संदीप सिंह मोटेटा गुजरात होंगे जन्मोत्सव समारोह को भव्य बनाने के लिए सगत लूंग माताजी के सभी भक्तों को वलदरा धाम आने का आग्रह किया।बैठक में चारण समाज सिरोही जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह आढा, संस्थान अध्यक्ष नरेंद्र सिंह आशिया ,उपाध्यक्ष जगदीश सिंह आशिया , कोषाध्यक्ष हरिसिंह आशिया सचिव महिपाल सिंह आशिया,महामंत्री मोरार दान आशिया,संरक्षक डूंगर दान, संस्थान के मनोनीत सदस्य जीवतदान पुनावा, नरपतसिंह,जयसिंह,मंगलदान,जीवनदान,छत्रपालसिंह,नरेन्द्रसिंहB.,जगदीशसिंहK कैलाशदान, शैतानसिंह, रणजीतसिंह, मनोहर सिंह, शक्तिसिंह, सहित समस्त सदस्य उपस्थित रहें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.