Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

आबूरोड में भाजपा नगर मंडल ने इस भीषण गर्मी में मुसाफिरों एवम राहगीरों को ठंडी छाछ पिलाकर राहत दी

0 106

ललित विश्वास बौद्धिक भारत आबू रोड

आबूरोड में आज भाजपा नगर मंडल आबूरोड़ ने रोड़वेज बस डिपो के सामने मुसाफिरों एवम राहगीरों को ठंडी मसालेदार छाछ पिलाकर गर्मी से थोड़ी राहत दिलाने की कोशिश की। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मनीष परसाई ने कहा मोदी जी हमेशा कहते है जनसेवा ही सच्ची सेवा है,इसी निमित आज इस चिलचिलाती धूप पे राहगीरों को शीतल पेय पिलाकर उनकी प्यास को थोड़ा शांत करने का प्रयाश किया। परसाई ने आगे कहा छाछ में ठंडक देने वाले गुण पाए जाते हैं जो शरीर को अत्यधिक गर्मी में आराम पहुँचाते हैं। इसमें विटामिन और खनिज होते हैं जो शरीर को प्राकृतिक ऊर्जा बहाल करने में मदद करते हैं जिससे गर्मी से शरीर को थकान महसूस नहीं होती।आज नगर मंडल द्वारा 200 लीटर छाछ का वितरण कर लगभग 1000 लोगो की प्यास भुजाई गयी। इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सम्बरीया एवम दिनेश जैन ने कहा भाजपा पार्टी कभी भी पक्ष में हो या विपक्ष में वो जनसेवा के कार्यक्रम निरंतर करती रहती है,इसलिए वो देश की ही नही पूरे विश्व की सबसे लोकप्रिय पार्टी बन चुकी है,आगामी 4जून को लोकसभा चुनाव के परिणाम भी भाजपा के पक्ष में आएंगे और भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी ओर मोदी जी 3 बार देश के प्रधानमंत्री बनकर देश की सेवा करेंगे। इस दौरान जिलामंत्री अनुराधा जैन,महामंत्री दिनेश सेन,गणेश आचार्य,युवा मोर्चा अध्यक्ष दिपेश अग्रवाल,पार्षद राधेश्याम शाक्य,अर्जुन भाया,इमामुद्दीन घोषी,हरेंद्र सिंह,तुषार त्रिवेदी,देवराज सिंह,सूर्यप्रताप सिंह,महिला मोर्चा महामंत्री संगीता शर्मा,अल्पसंख्यक मोर्चा के लतीफ खान आदि उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.