Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

मुख्यमंत्री को शिकायत के बावजूद भी नहीं मिल पा रहा पानी गर्मी की तपिश से लोग परेशान लोगों में आक्रोश व्याप्त

0 271

योगेश टाक बौद्धिक भारत सरूपगंज

पिण्डवाङा ग्राम पंचायत अजारी के वार्ड संख्या 1 व 5 में पिछले 2 साल से पानी नहीं आ रहा है ग्रामीणों का आरोप है कि सम्बंधित प्रशासनिक अधिकारियों को लगातार सुचना दिए जाने के बावजूद भी विभाग द्वारा पानी की समस्या के समाधान के लिए गंम्भीर नजर नहीं आए हैं गर्मी की तपिश आमजन के लिए मुसीबत बनी है। स्थानीय वार्ड पंच राकेश रावल के मुख्यमंत्री महोदय को भी शिकायत की थी जिला कलेक्टर उपखंण्ड अधिकारी बीडिओ सभी को शिकायत की उसके बावजूद भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है लोगों को पीने के लिए पानी तक नहीं मिल पा रहा है। जिसकी वजह से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है एक दिन पूर्व X पर पोस्ट डालने के बाद प्रशासन हरकत में आया ओर पिंण्डवाड़ा अतिरिक्त बिडीओ जितेंन्द्र सिंह ने क्षेत्र का निरीक्षण कर पंचायत में आकर के मौका रिपोर्ट बनाई और उच्च अधिकारियों को अपडेट करवाया गया कमेटी गठीत कर कार्य चालू करवाने के आदेश दिए गए समय रहते कार्य चालु नहीं करवाया गया तो तकनीकी जेईएन ओर ग्राम विकास अधिकारी को जिम्मेदार ठहराया जाएगा इस पर राकेश रावल ने भुख हडताल की चेतावनी दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.