ललित जोशी बौद्धिक भारत रेवदर
रेवदर । उपखंड स्थित जिले के सबसे बड़े दूसरे नंबर के बांध सुकली सेलवाड़ा बांध में लगातार पानी की आवक होने के चलते के शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे बांध के 2 गेट खोले गए। 5.50 मीटर भराव क्षमता वाले सेलवाड़ा बांध में 5.30 मीटर पानी की आवक होने पर गेट नम्बर 5 व 6 को अधिशाषी अभियंता धर्मेंद्र सिंघवी, उपखंड अधिकारी दुदाराम हुड्डा, तहसीलदार जगदीश कुमार विश्नोई, बीएल सैनी, नायब तहसीलदार किशन कुमार सैन, पुर्व सरपंच गणपत सिंह देवड़ा की मौजूदगी में खोला गया। जैसे ही उपखंड क्षेत्र के लोगों को सेलवाडा बांध खोलने की सूचना मिली तो उसको देखने के लिए आसपास के सैकड़ों की तादाद में लोग उमड पडे। बांध के गेट खोलने से पहले प्रशासन द्वारा आसपास के लोगों को अलर्ट जारी करते हुए नदियों से दूर रहने की सलाह दी गई। जिसके बाद संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा पूजा अर्चना कर बाँध के गेट खोले। बांध के गेट खोले जाने के बाद करोटी नदी में भी पानी की अच्छी आवक हुई। क्षेत्र में अच्छी बारिश के चलते उडवारिया व टोकरा बांध ओवरफ्लो होने के चलते लगातार सेलवाड़ा बांध में पानी की आवक जारी है।