हितेंद्र जोशी बौद्धिक भारत रानीवाड़ा
बड़गांव – कांग्रेस सरकार के खिलाफ जन जागरण के लिए भारतीय जनता पार्टी राजस्थान द्वारा चलाए जा रहे नहीं सहेगा राजस्थान अभियान के तहत शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़गांव में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया अभियान के विधानसभा संयोजक मुकेश कुमार खंडेलवाल ने बताया रानीवाड़ा की विधायक नारायण सिंह देवल के नेतृत्व में बड़गांव के बाजार एवं घरों में जनसंपर्क कर कांग्रेस सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ जन जागरण का काम किया प्रदेश की जनता गहलोत सरकार से त्रस्त है और उसे उखाड़ फेंकने में तैयार बैठी है मंडल अध्यक्ष बाबूलाल पुरोहित, मंडल महामंत्री शैल सिंह दहिया, मंडल उपाध्यक्ष कांतिलाल पुरोहित,रूपसिंह, मगाराम चौधरी, मंडल मंत्री कालूदान चारण, सवसीराम चौधरी, बाबूलाल चौधरी, राजूसिंह रावणा राजपूत, बाबूलाल चौधरी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष गणपत कोली, कालाराम कोली, जबराराम राणा, पदम सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।