जालौर शहर के जालंधर नाथ धर्मशाला में रामनवमी महोत्सव को लेकर विश्व हिंदू परिषद ने सनातन धर्म की बैठक श्री प्रेमनाथ महाराज के सानिध्य में आयोजित की। बैठक में रामनवमी महोत्सव को मनाने के लिए सनातन धर्म की एक सनातन महोत्सव समिति का गठन किया गया। जो 1 वर्ष के लिए कार्य करेगी।

सनातन महोत्सव समिति की कार्यकारिणी में श्री प्रेम नाथ महाराज को समिति का मुख्य संरक्षक सर्वसम्मति से घोषित किया गया तथा शोभायात्रा संयोजक उमाकांत गुप्ता, सहसंयोजक छगनलाल रामावत, अंबालाल व्यास, प्रवीण सिंह नाथावत, राजकुमार माली, मंत्री गजेंद्र सिंह सिसोदिया, सह मंत्री परमवीर सिंह, किशोर सिंह राजपुरोहित, मोहनलाल बोराणा, दिनेश बारोट,लालसिंह गोविंदला, कोषाध्यक्ष शंकर भादरु, सहकोषाध्यक्ष दशरथ वैष्णव, मीडिया प्रमुख मुकेश दहिया, सहमीडिया प्रमुख मयंक देवड़ा, प्रचार प्रसार प्रमुख अंबालाल माली, संपर्क प्रमुख सुरेश सोलंकी धर्माचार्य संपर्क प्रमुख फूटरमल शर्मा सहधर्माचार्य प्रमुख अर्जुन पुरी, निजी विद्यालय प्रमुख ललित दवे, सोशल मीडिया प्रमुख पंकज भारती, सह प्रमुख यशवंत मेवाडा इसके अलावा मुख्य कार्यकारिणी सदस्य मुकेश रामावत, खीमसिंह दिलीप सोलंकी कैलाश लखारा, दिलीप भट्ट, रतन सुथार, मिठालाल सांखला, राम पुरी गोस्वामी, जबरपुरी, चतरा राम घांची, हेमेंद्र सिंह बगेडीया, मोहन लाल मास्टर,ओम प्रकाश सोनी, जयंतीलाल लोहार, विक्रम माली, सुरेंद्रपुरी,हीरालाल कंसारा इसके अलावा बैठक उपस्थित सभी 80 सामान्य सदस्य रहेंगे जो अलग-अलग जिम्मेदारी लेकर शोभायात्रा में सहयोग करेंगे।
सनातन महोत्सव समिति की अगले वर्ष रामनवमी से एक माह पूर्व नवीन कार्यकारिणी निर्माण हेतु बैठक आहूत करेगी। बैठक में निम्न प्रस्ताव लिए गए जिसमें प्रत्येक समाज से संपर्क कर एक एक झांकी अपने आराध्य देव या गुरुदेव की भेजेंगे हेतु निवेदन किया जाएगा। शोभायात्रा में स्थानीय जालौर का पारंपरिक प्रसिद्ध गैर नृत्य पार्टी,गरबा मंडलों तथा सत्संग मंडलों को भी शामिल किया जाएगा। शोभा यात्रा में सभी संगठनों तथा समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु एक टोली बना कर संपर्क किया जाएगा।

बैठक का संचालन विश्व हिन्दू परिषद् जिला मंत्री दिनेश जीनगर ने किया। बैठक में विश्व हिंदू परिषद के संरक्षक जय नारायण व्यास जिला अध्यक्ष शिव नारायण शर्मा, रणछोड़ राकावत, सुरेश जैन,भरत कुमार, पदम सिंह राठौड़, चंद्रकांत सुंदेशा, गोविंद प्रजापत,देवेंद्र कंसारा, हंसराज कंसारा, देवेंद्र शर्मा, दिनेश कुमार अग्रवाल, अनिल कुमार, रामकुमार जाट, मुकेश राकावत, मदन सुंदेशा, शंकर दास वैष्णव, ललित सुंदेशा अशोक कुमार, दशरथ कुमार वैष्णव, दिनेश पालीवाल, आनंद सिंह, हीरालाल कंसारा, कैलाश लखारा, मिश्रीमल देवासी, शांतिलाल घांची नारायण सुंदेशा, अशोक कंसारा, गलबा राम, देवाराम, भोम सिंह, गोपाल सिंह, सत्य प्रकाश रामावत, हेमेंद्र प्रसाद, आनंद मारुति कुमार शर्मा, अशोक कुमार माली, मोहनलाल गहलोत, पुखराज संत, देवाराम घांची, सोनाराम घांची आदि कही कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में बैठक संपन्न हुई।