रानीवाड़ा में अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के 15 सूत्री मांग पत्र की मांगों को लेकर सडीएम कुसुमलता चौहान को ज्ञापन सौंपा।

हितेंद्र जोशी बौद्धिक भारत समाचार

रानीवाड़ा में अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के 15 सूत्री मांग पत्र की मांगों को लेकर तहसील क्षेत्र के समस्त कार्मिकों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम कुसुमलता चौहान को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं की ओर ध्यान दिलाया है। कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। महासंघ के ब्लाॅक अध्यक्ष करणाराम देवासी ने बताया कि कर्मचारी संयुक्त महासंघ की ओर से 4 सालों से शासन सहित सरकार से विभिन्न ज्ञापन और मांग पत्र देकर मांगों के निस्तारण के लिए वार्ता की गई। सभी मांगों पर पिछले साल 30 नवंबर तक निस्तारण करने का समय दिया गया था। मुख्यमंत्री की ओर से विभिन्न मुलाकातों और वीडियो कांफ्रेंसिंग से हुए संवाद में महासंघ की मांगों को उचित मानते हुए बार-बार निस्तारण का सिर्फ आश्वासन मिला। देवासी ने बताया कि महासंघ की वाजिब मांगों के नहीं मानने पर राज्यभर के 8 लाख कर्मचारियों में नाराजगी है। इसलिए अब महासंघ ने आंदोलन का रास्ता अपनाया है। प्रथम चरण में 15 दिसंबर को जिला कलेक्टर का ज्ञापन सौंपा गया है। अब 11 जनवरी से प्रदेश के समस्त उपखण्ड अधिकारियों को सीएम के नाम ज्ञापन दिया जा रहा है। महासंघ का यह संघर्ष 15 सूत्रीय मांग पत्र की मांगें और घटक संगठनों की सहमतियां समझौते लागू करने तक निरंतर जारी रहेगा। इस मौके पर भाणाराम बोहरा, झालाराम परिहार, लखमाराम चौधरी, चमनाराम देवासी, कैलाश विश्नोई, विकास विश्नोई, जोईताराम चौधरी, उमेद सिंह देवड़ा, महेंद्र चौधरी, कृष्णकुमार चौहान, बलदेव गुर्जर, भुरसिंह मीणा, भोलाराम देवासी, भरत देवासी, अशोक कुमार, गणपत सिंह, ओमप्रकाश सारण, कालूराम सहित काफी तादात में कार्मिक मौजूद रहे।

Comments (0)
Add Comment