बौद्धिक भारत ने प्रमुखता से चलाई थी खबर, खबर का हुआ बड़ा असर, मुख्य बाजार में खोदा गया था मार्ग को प्रशासन आया हरकत में।

माउंट आबू | पर्यटन नगरी माउंट आबू में 21 मई को राज्यपाल के प्रवासी दौरे को लेकर अधिकारी हर जगह का निरीक्षण कर रहे हैं और व्यवस्था की जानकारी ले रहे हैं बौद्धिक भारत ने प्रमुखता से चलाई थी मुख्य बाजार में सीवरेज कंपनियों द्वारा खोदे गए मार्ग को लेकर खबर चलाई थी खबर चलने के बाद सीवरेज कंपनियों के अधिकारी आए हरकत में खबर का दिखा बड़ा असर | जानकारी के अनुसार करीबन 10 से 12 दिन बीत जाने के बाद भी मार्ग पूरी तरह से टूटा हुआ था और हादसा हो सकता था लेकिन किसी का ध्यान नहीं था आज सीवरेज कंपनियों द्वारा मुख्य बाजार में खुदी हुए मार्ग को मजदूरों द्वारा सही करवाया गया | लोगों ने बौद्धिक भारत के संवाददाता और सीवरेज कंपनियों द्वारा जल्दी कार्य होने पर खुशी जाहिर की और आम जनता ने बताया कि गड्ढा होने से आमजन को परेशानी का सामना करना पढ़ रहा था आज मार्ग को सही किया गया जिससे नागरिकों को सुविधा मिली |

Comments (0)
Add Comment