भव्य शोभा यात्रा के साथ जालोर महोत्सव का हुआ शुभारभ्भ

शोभा यात्रा का जगह-जगह किया स्वागत 

राजस्थान पर्यटन विभाग, जिला प्रशासन एवं जालोर विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय जालोर महोत्सव के तहत मंगलवार को प्रातः शोभा यात्रा को भीनमाल उपखण्ड अधिकारी जवाहरराम चौधरी, पुलिस उप अधीक्षक सीमा चौपडा, तहसीलदार रामसिंह राव, अधिशाषी अधिकारी आशुतोष आचार्य, पुलिस निरीक्षक लक्ष्मणसिंह चम्पावत, विकास अधिकारी हेमाराम चौधरी, नायब तहसीलदार चन्द्रप्रकाश सेन, जयन्तीलाल जीनगर, माणकमल भंडारी, संदीप देसाई, मीठालाल जांगिड, जबराराम भाटी की उपस्थिति में रवाना की गई ।

जालोर महोत्सव के तहत मंगलवार को सुबह सात बजे योग के साथ महोत्सव का आगाज़ हुआ । इसके बाद शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए भव्य शोभा यात्रा निकली गई । शोभा यात्रा में सबसे आगे सजे- धजे ऊँट व घोडे शोभा यात्रा की शान बने हुए थे । इनके साथ घोष वादन बैंड बाजे ढोल नगाड़े नासिक ढोल एवं शहर के स्कूल छात्राओं की रैली में  शहर के वरिष्ठ प्रबुद्ध नागरिक गण माताएं बहने बच्चे व तमाम प्रशासनिक अधिकारी विशाल रैली जुलूस के रूप में विवेकानंद सर्कल, सदर बाजार, मुख्य बाजार, पुरानी टंकी, चार भुजा रोड़, बड़ा चौहटा, सदर बाजार, गणेश चौक, भंडारी स्ट्रीट, पीपली चौक से होते हुए कचहरी रोड स्कूल में समापन हुई । जिसमें नगर पालिका मंडल, संयुक्त व्यापार संघ, खाद्य व्यापार संघ, वस्त्र व्यापार संघ, यूथ फॉर नेशन संस्था, श्रीराम सेना, हितकारी सेवा संगठन , भारत विकास परिषद, हिंदू सेवा समिति, गुड मॉर्निंग ग्रुप, भीनमाल विकास समिति, गायत्री शक्तिपीठ, ब्रह्मगुप्त योग एवं विज्ञान समिति, नागरिक कल्याण मंच सहित शहर की अधिकांश संस्थाएं एवं  संगठन के  कार्यकर्ता, माताएं, बहिने इस जुलूस  की शोभा बढ़ने के लिए सहभागी बने हुए थे । मीडिया प्रभारी  माणकमल भंडारी ने बताया कि दोपहर में रंगोली प्रतियोगिता एवं पेन्टिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन जिसकी थीम स्वच्छता व पर्यावरण थी । 

 इस अवसर पर पालिका कनिष्ठ अभियंता प्रेमाराम चौधरी, किशोर सांखला, ओमप्रकाश महेश्वरी, हीरालाल सुथार, भरतसिंह भोजाणी, जोरावरसिंह राव, सरोज बाफना, श्याम खेतावत, श्रवण वैष्णव, जगदीश वैष्णव, शैतानसिंह भाटी, श्रवण सोनगरा, जितेन्द्र सोनगरा, दिनेश जोशी, प्रकाश सुन्देशा, मीठालाल सुन्देशा, रमेश जीनगर, सहित शहर के कई गण मान्य लोग उपस्थित थे । 

Comments (0)
Add Comment