एक सवाल क्या गाँधी अपमानित हुए हैं?

गांधी की मूर्ति को लेकर चलाई थी बौद्धिक भारत ने खबर
पार्षद मंगल सिंह , मांगीलाल काबरा एवं आचार्य ने ज्ञापन दिया ,
बोले राष्ट्रपिता का हुआ अपमान

माउंट आबू । शहर की नगर पालिका में कांग्रेस का बोर्ड काबिज है । नगर पालिका की ओर से गांधी वाटिका में जो गांधी की मूर्ति लगाई गई है ,लोग उस पर लगातार सवाल उठा रहे हैं ।
इस बीच भाजपा के पार्षद मांगीलाल काबरा ,मंगल सिंह एवं नेता प्रतिपक्ष सुनील आचार्य की ओर से पालिका अध्यक्ष जीतू राणा को ज्ञापन सौंपा गया जिसमें पालिका द्वारा लगवाई गई गांधी की इस कथित मूर्ति को राष्ट्रपिता का अपमान कहा गया है । ज्ञापन में इस बात पर जोर दिया गया है कि प्रतिमा का भुगतान रोक दिया जाए तथा जिम्मेदार कर्मचारी व अधिकारी की निजी जिम्मेदारी तय कर उनके वेतन में से भुगतान काटा जाए ।


भाजपा पार्षदों ने इसे राष्ट्रपिता का अपमान बताया है तो क्या राष्ट्रपिता के अपमान किए जाने की घटना पर कोई कार्यवाही या जवाबदेही तय की जाएगी .

Comments (0)
Add Comment