खीमेल झुझारजी का मेला 16 मार्च को।

हनुमानसिह राव बौद्धीक भारत समाचार

बाली उपखण्ड के खीमेल गांव में झूंझारजी धाम नवनाला का वार्षिक मेला 16 मार्च को भरेगा| झूंझारजी धाम के पुजारी फूलचंद फोदर ने बताया कि झूंझार सेवा मंडल एवं ग्रामवासियों के तत्वावधान में 16 मार्च को मेला दिवस पर प्रातः हवन,गांवशाही गैर नृत्य, दानदाताओं का स्वागत एवं रात्रि में आयोजित भक्ति संध्यऻ में धर्मेन्द्रसिंह परिहार घाणेराव एवं गणेश देवासी एंड पार्टी भजन प्रस्तुत करेंगे| मनोज रिया एंड पार्टी दिल्ली झांकियों का प्रदर्शन करेंगे! मेले में बतौर अतिथि भंवर महाराज महाराज नारलाई, बाली विधायक पुष्पेन्द्र सिंह राणावत,सरकार अजीत सिंह, महिराजसिंह, सरपंच रमेश कुमार सहित जनप्रतिनिधि आदि शिरकत करेंगे! महाप्रसादी के लाभार्थी मंजू देवी मांगी लाल चौधरी होंगे! मेले की तैयारियां जारी है।

Comments (0)
Add Comment