हरीश कुमार गोयल बौद्धिक भारत समाचार
माउंट आबू । चाचा म्यूजियम चौराहे से लेकर अंबेडकर सर्किल तक गंदगी का रहा आलम । आपको बता दें कि सीवरेज द्वारा बनाए गए चेंबर के ढक्कन से गंदा पानी निकल रहा है जिससे दुकानदारों को बदबू मैं बैठना पड़ रहा है व्यापारियों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । सीवरेज कंपनियों द्वारा हर शहर और हर मोहल्ले में सीवरेज लाइन का काम किया लेकिन अभी तक गड्ढों को भरा नहीं गया है और मोहल्ले वासियों को परेशानी का सामना करना पढ़ रहा है कई सालों से चल रहा है सीवरेज कार्य माउंट आबू में लेकिन क्या कारण है जो इतना समय बाद भी काम पूरा नहीं हो पाया है यह तो अधिकारी ही बता सकते हैं कि माउंट आबू में यह सीवरेज का कार्य सक्सेस होगा या नहीं यह एक बारिश में पता चल गया है जिस तरह से 1 दिन हुई बारिश में चेंबर से गंदा पानी बाहर निकल रहा था और लोगों को भारी परेशानी हो रही थी । नगर पालिका के द्वारा जेट मशीन से चेंबर को खाली किया गया तब जाकर गंदा पानी बाहर आना बंद हुआ ।