अहमदाबाद में राजस्थानी गैर महोत्सव कल होगा आयोजन।

महेन्द्र प्रजापत बौद्धिक भारत जसवंतपुरा

अहमदाबाद शहर के वटवा रोपडा रोड़ पर स्थित नवनिर्मित कर्णावती एग्रीकल्चर मार्केट यार्ड में मंगलवार को शीतला सप्तमी को लेकर राजस्थानी गैर महोत्सव का आयोजन किया गया है। आयोजनकर्ता चिराग भाई प्रजापति निंबुवाले ने बताया कि राजस्थान फ्रेंड्स यूथ क्लब एंव कर्णावती एग्रीकल्चर मार्केट यार्ड के संयुक्त तत्वावधान में राजस्थानी गैर महोत्सव का मंगलवार शाम पांच बजे से महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा। जिसमें राजस्थान के बालोतरा से विशेष कलाकारों द्वारा गैर नृत्य सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी जाएगी। इसके साथ ही गैर नृत्य के दौरान प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। जिसमें विशेष वेशभूषा में तैयार होकर गैर महोत्सव में भाग लेने सभी प्रतियोगिओं में से 51 जनो का चयन कर पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

Comments (0)
Add Comment