भरत जोशी बौद्धिक भारत समाचार
जिला अस्पताल में घटित मानवता को शर्मसार करने वाली घटना के बाद सविंदा पर कार्यरत कर्मचारियों पर कार्यवाही की गई , जिसको लेकर पूरे जिले के नर्सेज में आक्रोश फैल गया , राजस्थान नर्सेज यूनियन के कार्यकरारी प्रदेशाध्यक्ष जीवत दान चारण ने बताया कि इस सम्बंध में सुबह जिला अस्पताल के सभी कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार कर दिया और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्यवाही करने के लिए अडिग है , सविंदा कर्मचारियों की बहाली को लेकर प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ अश्विन मौर्य से नर्सेज के प्रतिनिधि मंडल ने विस्तृत बातचीत की , लेकिन उन्होंने कहा कि सविंदा कर्मचारियों को बहाल करने का मेरे अधिकार क्षेत्र में नहीं है , सभी नर्सेज ने जिला कलेक्टर को मिलकर ज्ञापन के माध्यम से जिला अस्पताल में फैली अव्यवस्थाओ की जानकारी दी साथ ही सविंदा पर कार्यरत कर्मचारियों को निलंबित व सेवा समाप्ति की गई है उनकी सेवा बहाली की मांग रखी , जब तक सेवा बहाल नहीं होती है या जिम्मेदार अधिकारी पर कार्यवाही नहीं होती है , नर्सेज पूरे जिले की चिकित्सा व्यवस्था में यदि बाधा उत्पन्न होती है और मरीज़ प्रभावित होते है तो समस्त जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी , साथ ही जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज होने के उपरांत भी नर्सिंग स्टाफ की कमी है , दो दो वार्डो को एक नर्सिंग अधिकारी सम्भाल रहा है , पूर्व में नर्सिंग अधिकारी के लिए यूटीबी पर विज्ञापन निकाला था उस भर्ती को तुरंत कर स्टाफ को लगाया जावे जिससे नर्सिंग स्टाफ पर कार्य का भार कम हो व परिजनों की भी अस्पताल में अत्यधिक आवाजाही होती है जिससे व्यवस्था प्रभावित होती है , इसके लिए गार्ड की व्यवस्था , पुलिस चौकी है लेकिन पुलिस नफरी की भी कमी है , अस्पताल में गेट पास व्यवस्था की मांग की गई है व चिरंजीवी योजना में लाखों का बजट आ रहा है लेकिन फिर भी अस्पताल में शोशालय तक नहीं, उस दिन उस वार्ड में ये सुविधा होती तो ऐसी घटना रुक सकती थी , अस्पताल में डिप्टी कंट्रोलर का कोई पद नहीं है फिर भी अधिकारी लगे हुए है , जिससे मूल पद पर उनकी सेवाएं मरीज़ो को नहीं मिलती ओर मरीज ख़ूनस नर्सेज स्टाफ पर आए दिन निकालता है , लोग झगड़े पर उतारू हो जाते है , इन सभी मांगो के निस्तारण की प्रशासनिक अधिकारियों से मांग की गई , यदि इन मांगों का निराकरण नहीं हुआ तो नर्सेज आगे की रूपरेखा तैयार कर , लड़ाई को जारी रखेगा , कई नर्सिंग अधिकारी उपस्थित थे।