प्रवीण राजपुरोहित बौद्धिक भारत समाचार
दांतराई- समीपवर्ती रेवदर के स्थानीय विद्यालय महात्मा गाँधी राजकिय विद्यालय रेवदर के छात्रों ने 66 वीं जिला स्तरीय कबड्डी खेल-कुद प्रतियोगिता में 19 वर्ष एवं 17 वर्ष छात्र कबाड़ी ने प्रथम, एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जिसके बाद रेवदर पूर्व संरपंच आनन्द जोशी ने सभी खिलाडीयो एवं शा० शिक्षक तथा दल प्रभारियां का भव्य स्वागत किया। साथ ही शुक्रवार को पूर्व सरपंच द्वारा पुर्व में की घोषणा के अनुसार खिलाडीयो को ट्रेक -शुट मय जुते खिलाडी विशाल चौधरी, महेन्द्र भाट, रामसिंह, तेजकरण, राहुल सहित दोनों दलों के खिलाडियों को वितरित किए ओर जीत पर बधाई दी। इस दौरान भामाशाह ने बताया की खिलाड़ियों के लिए हर सहायता के लिए तत्पर रहुंगा ओर भी आगे खिलाड़ी को खेल में अच्छी तैयारी करनी चाहिए तथा शारीरिक, मानसिक विकास करके परिवार, जिले व देश का नाम रोशन करें। इस दौरान वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक उवर्शी, हितेश जोशी भी उपस्थित रहे।