हितेंद्र जोशी बौद्धिक भारत समाचार
रानीवाड़ा उपखंड मुख्यालय पर गणतंत्र दिवस आज धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यवाहक उपखंड अधिकारी तहसीलदार रामलाल चौधरी ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस मौके पर प्रधान राघवेंद्र सिंह देवड़ा, डीएसपी शंकरलाल मंसूरिया, बीडीओ नारायण सिंह राजपुरोहित, एसएचओ सवाइसिंह राठौड़, नगरपालिका अध्यक्ष जेठीदेवी मौजूद रहे। मुख्य अतिथि रामलाल चौधरी ने संविधान, गणतंत्र, लोकतंत्र पर संबोधन दिया। उन्होंने उपखंड क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले 59 अधिकारियों, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी लोगों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। समारोह में कई प्रतिभाओं ने अपना हुनर पेश कर लोगों की वाहवाही लूटी। एकल नृत्य, समूह गान, नाटक, झांकियां, भाषण, वीररस की कविताओं का विभिन्न कलाकारों ने प्रस्तुतिकरण किया। कई लोगों ने इन प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करने के लिए नकद राशि प्रदान की। शहर में नगरपालिका कार्यालय में चेयरमैन जेठीदेवी मफाराम, वाइस चेयरमैन अल्का भानाराम बोहरा, अधिशाषी अधिकारी महिपाल सिंह ने झंडा रोहण कर पर्व मनाया। पंचायत समिति में प्रधान राघवेंद्र सिंह देवड़ा, जीएसएस रानीवाड़ा में चेयरमैन गुमान सिंह राव, तहसील में रामलाल ने, मॉडल स्कूल में प्रिंसिपल चेतन बिश्नोई, सरकारी हाई स्कूल में प्रिंसिपल किशनलाल खारा ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान समारोह में बीईईओ गजेंद्र देवासी, वीडीओ भाणाराम, प्रिंसिपल मोहनलाल गोयल, मफाराम राणा, चेतन प्रजापत, पार्षद पंकज पंवार, इकबाल सहित कई लोग मौजूद रहे।