राजस्व विभाग की टीम ने ड्रोन कैमरे से लाछीवाड़ का किया सर्वे।

जिगर जोशी बौद्धिक भारत समाचार

सांचौर क्षेत्र के लाछीवाड़ गांव में बुधवार को राजस्व विभाग की टीम ने ड्रोन कैमरे से स्वामित्व योजना के तहत गांवों में आबादी की भूमि का घरौनी तैयार करने के लिए सर्वे किया। क्षेत्र के लाछीवाड़ गोलियां का भी सर्वेक्षण किया गया। ड्रोन कैमरे को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घरौनी में संपत्ति के स्वामी का जिला, तहसील, ब्लाक, थाना, ग्राम पंचायत का नाम दर्ज होगा। प्रत्येक भूखंड का 13 अंकों का यूनिक आइडी नंबर भी इसमें अंकित किया जाएगा। सर्वे के दौरान ड्रोन कैमरे से इन गांवों के मकानों को कैमरे में कैद किया गया। राजस्व व ड्रोन टीम ने 120 मीटर ऊपर से दो किलोमीटर की दूरी तक ड्रोन उड़ाकर सर्वे किया। लाछीवाड़ ग्राम के पटवारी संजय विश्नोई एवम ग्राम सेवक सुरेश विश्नोई और ग्राम पंचायत लाछीवाड़ के स्टाफ ने गांव में इसके लिए 2 दिन पहले ही तैयारी की थी। राजस्व कर्मियों ने गांवों का सर्वेक्षण किया। मकान के ऊपर से उड़ रहे ड्रोन कैमरे को देखने के लिए गांवों के लोग घर के बाहर निकल आ रहे थे। ड्रोन को संकेत के लिए चयनित गांवों की गलियों में सफाई कर्मियों ने चूने का छिड़काव सुबह ही कर दिया था। राजस्व निरीक्षण कर्मचारी ने बताया कि स्वामित्व योजना के तहत गांव की आबादी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को दी जाने वाली घरौनी ग्रामीण आवासीय अभिलेख में उसकी आवासीय संपत्ति का पूरा ब्योरा दर्ज होगा। ग्रामीणों को घरौनी मुहैया कराने की प्रक्रिया को अमली जामा पहनाने के लिए शासन ने राजस्थान की आबादी सर्वेक्षण व अभिलेख संकलित कर रहा है।

Comments (0)
Add Comment