अशोककुमार चंदेल बौद्धिक भारत अहमदाबाद
देवगढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत जीरण – स्वयं का दर्द महसूस होना जीवित होने का प्रमाण है लेकिन दूसरों का दुख महसूस होना इंसान होने का प्रमाण है, इन्ही पंक्तियों को चरितार्थ करते मिशन नींव सेवा संस्थान रतना का गुड़ा के संस्थापक कवि जसवंत लाल खटीक द्वारा अपने माता पिता और पूर्वजों की प्रेरणा से जरूरतमंदों की मदद के क्रम में चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों के बीच आज एक नई कड़ी जोड़ते हुए जन्म से दोंनों आँखों से दृष्टिविहीन पारस भील जीरण के लिए सोशल मीडिया और दान दाताओं के माध्यम से नया घर बना के सुपुर्द करके इंसान होने की एक मिशाल कायम की है!
पारस के इस नव निर्मित घर का उद्घाटन कवि जसवंत लाल खटीक , सरपंच जीरण चंद्रभान सिंह चुंडावत,संरक्षक प्रधानाचार्य गणेश राम बुनकर , सह संयोजक राम सिंह वर्मा, सचिव दिनेश भाटी , ग्राम विकास अधिकारी बालकृष्ण रेगर, उप प्रधान गेहरी लाल गुर्जर, भँवर सिंह, मोहनलाल वर्मा, मेजर राजेश यादव के आथित्य में सम्पन्न हुआ ! इस पुनीत कार्य में सैकड़ो लोग साक्षी बने ! समस्त अतिथियों का उपरना व साफ़ा बंधा कर स्वागत किया गया !
खटीक ने सभी अतिथियों और सहयोग करने वाले भामाशाहो का धन्यवाद ज्ञापित किया ! मंच संचालन राम सिंह वर्मा द्वारा किया गया ! अंत में सभी ग्रामवासियों की तरफ से कवि जसवंत लाल खटीक व दिनेश भाटी का साफ़ा पहना कर सम्मान किया ! इस दौरान मांगीलाल भाटी, प्रहलाद सिंह सोलंकी, नरेंद्र सिंह, लक्ष्मी रावत, भेरू लाल, गेहरी लाल, पूनम यादव, सोहन सिंह, कैलाश सिंह, लक्ष्मण लाल भील, मोहन लाल सहित सैकड़ो ग्रामवासी मौजूद थे।