ललित होंडा बौद्धिक भारत भीनमाल
स्थानीय जुंजाणी मार्ग पर स्थित नीलकंठ महादेव की 11 दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर व कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी विशेष विमान से यहां पर पहुंचे । यहां पहुंचने पर भाजपा पदाधिकारियों द्वारा पुष्पमाला से स्वागत-अभिनंदन किया गया । इसके पश्चात नीलकंठ महादेव मंदिर प्रतिष्ठा समारोह में पांडाल पर राम कथा आयोजित कर रहे मुरलीधर महाराज के वहां कथा स्थल पर पहुंचे । जहां प्रेमसिंह राव, खुशवंतसिंह राव, जगदेवसिंह राव के द्वारा साफा, माला, शाल ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया । इस दौरान सैकड़ों की संख्या में साधु संत भी आये । उनका भी माल्यार्पण कर स्वागत अभिनंदन किया गया । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा चलाए जा रहे अभियानों के बारे में प्रकाश डालते हुए मंत्री ने चर्चा की व लोगों से रूबरू करवाया । रात्रि कालिन भजन संध्या में गुजरात की प्रसिद्ध गायिका गीता रबारी तथा राजस्थान के प्रसिद्ध गायक छोटूसिंह रावणा के द्वारा भजन संध्या का आयोजन हुआ ।