जालोर में शनिवार को कांग्रेस के 63 सदस्यों ने पार्टी छोड़कर शिवसेना की सदस्यता ले ली।

प्रवीण जोशी बौद्धिक भारत समाचार

जालोर में शनिवार को कांग्रेस के 63 सदस्यों ने पार्टी छोड़कर शिवसेना की सदस्यता ले ली। शिवसेना के जिला अध्यक्ष रूपराज पुरोहित ने धवला रोड स्थित शिवसेना के ऑफिस में पार्टी का दुपट्टा पहनाकर और लेटर देकर सदस्यता ग्रहण करवाई। शिवसेना जिला अध्यक्ष रूपराज पुरोहित ने बताया कि शिवसेना जालोर में ऑन द स्पॉट न्याय अभियान के तहत जिस प्रकार से लोगों के रुके हुए सरकारी काम करवा रही है। उससे प्रभावित होकर कालबेलिया समाज के लोगों ने शिवसेना की सदस्यता ली है। कालबेलिया समाज यह लोग कई सालों से कांग्रेस के कार्यकर्ता थे, लेकिन अब हमारी पार्टी में विश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि कालबेलिया समाज के किसी भी व्यक्ति को कांग्रेस पार्टी ने किसी प्रकार का कोई पद नहीं दिया और न ही समाज के विकास के लिए कोई काम किया है। इस दौरान शेषनाथ, मालनाथ, गणेशनाथ, मेवनाथ, रामनाथ, जोशनाथ, जबरनाथ, डुंगरनाथ, रमेशनाथ, सपुनाथ, सेठनाथ, पपानाथ, देवनाथ, करणनाथ, दिनेशनाथ, ओमनाथ, केषनाथ, सुरेशनाथ, रूपनाथ, धमानाथ, जितुनाथ, गोविन्दनाथ, श्रवणनाथ, फुलनाथ, अचलनाथ, निबनाथ, जेठनाथ, मुकेशनाथ, भंवरनाथ, वेननाथ, राजुनाथ, सहित अन्य कई कालबेलिया समाज के लोगों ने शिवसेना की सदस्यता ग्रहण की।

Comments (0)
Add Comment