अशोक कुमार चंदेल बौद्धिक भारत समाचार
गुजरात में अपनी कार्यकरणी का विस्तार करते हुए अखिल भारतीय गुर्जर देवसेना संस्था (भारत) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.भैरों सिंह गुर्जर पूर्व विधायक (राजस्थान) ने राष्ट्रीय कोर कमेटी एवं राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री भीम सिंह गुर्जर खातेगांव मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अमर बिरला गुर्जर इंदौर मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री भंवर लाल गुर्जर सूरत गुजरात से विचार-विमर्श के बाद हरीश भाई की समाज और संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए “श्री हरीश भाई पिता श्री सुरेश भाई गुर्जर सूरत गुजरात” को “”गुजरात प्रदेश अध्यक्ष”” पद के लिए मनोनयन किया जाता है। अखिल भारतीय गुर्जर देवसेना संस्था (भारत) की और से शुभकामनाएं और बधाई प्रदान करते हुए विश्वाश जताया की हरीश भाई गुजरात प्रदेश अध्यक्ष के पद पर रहते हुए गुजरात के साथ-साथ पूरे राष्ट्र में देवसेना संस्था को तन-मन-धन से मजबूत करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर हरीश भाई ने भी सबका आभार व्यक्त किया।