एम्बुलेंस कर्मचारियों को संविदा कमेटी में शामिल करने की मांग को लेकर विधायक जगसीराम कोली को सोपा ज्ञापन

प्रवीण राजपुरोहित बौद्धिक भारत समाचार

रेवदर- उपखंड पर एम्बुलेंस कर्मचारियों को संविदा कमेटी में शामिल करने की मांग को लेकर विधायक जगसीराम कोली को ज्ञापन सोपा। जिसमें 104 व 108 के कर्मचारियों ने बताया की राजस्थान सरकार द्वारा सरकार के विभिन्न विभागों के अंदर संविदा के तौर पर काम करने वाले कर्मचारियों को कैडर बनाकर स्थाई करने का फैसला लिया गया है। लेकिन एम्बुलेंस परियोजना जो कि स्वास्थ्य विभाग की अहम कड़ी है, जिसके अंतर्गत काम करने वाले नर्सिंग स्टाफ और पायलट भी स्वास्थ्य विभाग में निरंतर अपनी सेवाएं दे रहे है। कोरीना काल और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं में 108 व 104 और बेस एम्बुलेंस कर्मचारियों की अहम भूमिका रही है और निरंतर अपनी सेवाऐं दे रहे हैं। वही एम्बुलेंस कर्मचारियों में नर्सिंग स्टाफ को सरकार द्वारा सरकारी भर्तियों में बोनस अंक देकर परिलाभ दिया जा रहा है परन्तु नर्सिंग कर्मचारी और पायलटों को संविदा कर्मी कमेटी के अंदर शामिल नहीं करने से एम्बुलेंस कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। जबकि संविदा कर्मियों के अंदर सबसे ज्यादा कर्मचारी चिकित्सा विभाग से है। एम्बुलेंस कर्मचारियों की इस आवाज को सरकार तक पहुंचाने व एम्बुलेंस कर्मचारियों को संविदा कमेटी में शामिल कराने की मांग रखी। इस दौरान 108 पायलट रतनलाल , ईएमटी थानाराम, ईएमटी लालाराम, ईएमटी घेवाराम , पायलट खेतसिंह, पायलट मोहनलाल, ईएमटी चुन्नीलाल, 104 पायलट बलोच खान, पायलट खेताराम, पायलट जगसीराम, पायलट भीमाराम सेक्रेटरी सहित उपस्थित रहे।

Comments (0)
Add Comment