हितेंद्र जोशी बौद्धिक भारत समाचार
रानीवाड़ा की एक मात्र महिला महाविद्यालय में चल रहे पांच दिवसीय रिदम प्रोग्राम के तहत गर्ल्स को मोटिवेट करने के लिए कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें गर्ल्स को एयरगन से राइफल शूटिंग सीखाने का नवाचार किया जा रहा है। जिससे बेटियों का सेल्फ कॉफिडेंस मजबूत बनाया जा रहा है। वहीं आज राज्य सरकार के मंत्री अर्जुनसिंह, पुखराज पाराशर सहित उमाशंकर प्रतियोगिता का अवलोकन करेंगे। कैलाश यादव ने बताया कि रिदम प्रोग्राम के तहत बेटियों के बीच विभिन्न खेलों की प्रतियोगिताओं का आयोजन रखा गया है। जिसमें खास आकर्षण के तौर पर राइफल शूटिंग रही। राइफल शूटिंग के फाइनल मुकाबले में शीलाकंवर ने गार्गी कुमारी को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी तरह, लंबी कूद के फाइनल में अनीता कुमारी को हराकर मंजू ने, गोला फेंक में स्टार ग्रुप के मंजू ने टाइगर टाइटंस की अनीता को हराकर और जैवलिन थ्रो में स्टार ग्रुप की मंजु कुमारी ने टाइगर टाइटंस की भागू कुमारी को हराकर प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं शतरंज के फाइनल में डाइनामाइट टीम की भावना पुरोहित ने टाइगर टाइटंस की भागू कुमारी को हराकर, खो खो में स्टार ग्रुप को हराकर टाइगर टाइटंस, कबड्डी में डायनामाइट ग्रुप को हराकर स्टार ग्रुप ने, कैरम के फाइनल मुकाबले में डायनामाइट ग्रुप की दिव्या कंवर ने स्टार ग्रुप की शिवानी प्रजापत को हराकर, तीन टांग के फाइनल में डायनामाइट की नर्मदा कुमारी और भगवती कुमारी ने सनराइज ग्रुप की भंवरी कुमारी और शीतल कुमारी को हराकर, बलून गेम में टाइगर टाइटंस से अनीता कुमारी और अंदु कुमारी ने प्रथम स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में कैलाश यादव, लक्ष्मीप्रकाश, सहायक आचार्य यशवंतकुमार, कमलेशकुमार, अनिल कुमार, प्रवीणकुमार, अल्फा जोशी, प्रेक्षा सालेचा मौजूद रहे।