7 थानाधिकारी और 8 एसआई का ट्रांसफर, अवधेश सांधु को महिला थाने में लगाया।

जालोर में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल।

प्रवीण जोशी बौद्धिक भारत समाचार

जालोर जिले में पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया गया है। एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला ने 7 थानाधिकारी, 8 एसआई, 17 एएसआई, 30 हेड कॉन्स्टेबल और 107 कॉन्स्टेबल के तबादलों का आदेश जारी किया है। एसपी ने रामसीन थानाधिकारी अवधेश सांधु को जालोर महिला थाने में SHO नियुक्त किया है। कोतवाली थाना अधिकारी अरविंद कुमार को रामसीन थानाधिकारी, रानीवाड़ा थानाधिकारी सवाई सिंह को जालोर कोतवाली थानाधिकारी, पुलिस लाइन से राजेंद्र सिंह को रानीवाड़ा थानाधिकारी, बाबूलाल को बिशनगढ़ थानाधिकारी, कमल किशोर को बागोड़ा थानाधिकारी और बागोड़ा थाना अधिकारी छतर सिंह को ट्रैफिक इंचार्ज के पद पर लगाया है। जालोर कोतवाली थाने के एसआई विशाल कुमार को जसवंतपुरा थानाधिकारी का चार्ज सौंपा गया है। जसवंतपुरा थानाधिकारी को हटाकर कोतवाली थाने भेजा गया है। थानाधिकारी शिवराज सिंह को भीनमाल थाने में लगाया गया है। इसके साथ ही पुलिस लाइन से पूराराम दहिया को सांचौर, भंवर सिंह को सांचौर, बाबूलाल को सायला और भवानी सिंह को चितलवाना थाने में लगाया है। इसके साथ ही एसपी ने 17 एएसआई, 30 हेड कॉन्स्टेबल और 107 कॉन्स्टेबल का भी ट्रांसफर कर अलग-अलग थानों में भेजा है। इनमें से ज्यादातर कर्मचारियों ने ट्रांसफर के लिए एप्लीकेशन लगा रखी थी।

Comments (0)
Add Comment