हितेंद्र जोशी बौद्धिक भारत समाचार
रानीवाड़ा तहसील के बड़गांव से धानोल वाया धामसीन सड़क मार्ग पर पिछले 5 महीनों से अधूरा पड़ा है। संबंधित ठेकेदार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई नहीं होने से आमजन और राहगीर परेशान है। ऐसे में इस सड़क पर आए दिए हादसे हो रहे है। दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा हादसों का शिकार हो रहे हैं। बड़गांव धामसीन धानोल पक्की सड़क 15 सालों से ज्यादा समय पहले बनाई गई थी। पिछले 5 सालों से 12 किमी लंबे गुजरात सरहदी मार्ग की हालत ज्यादा खराब थी। ग्रामीणों की ओर से कई बाद मरम्मत या नवीनीकरण को लेकर कई बाद विधायक नारायणसिंह देवल सहित पूर्व विधायक रतन देवासी से मांगी की। ऐसे में 2022 में सरकार ने इस सड़क को स्वीकृत किया। कुछ महीनों पहले निविदा होने के बाद ठेकेदार की ओर से कार्य शुरू किया गया। ठेकेदार ने बड़गांव से धानोल के बीच डामर को खुरेदकर उसकी जगह कंक्रीट बिछाया गया और साइड की पटरी का कार्य किया गया। इसके बाद ठेकेदार ने काम करना बंद कर दिया। कार्य बंद हुए 5 महीनों से ज्यादा का समय हो गया है। राह चलते डस्ट उड़ने के साथ पत्थर निकलने लगे है। दोपहिया वाहन चालक तो रोजाना स्लिप हो रहे है और गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीण सीके देवड़ा ने बताया कि विभाग के अधिकारी और ठेकेदार कह मिलीभगत से यह कार्य लंबित हो रहा है। विभागीय अधिकारियों की ओर से ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर ब्लेक लिस्टेड करना चाहिए। वहीं, सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता अर्जुन कुमार ने बताया कि सेवाड़िया जालेरा बाइपास का कार्य भी उसी ठेकेदार के पास है। सेवाड़िया जालेरा बाइपास का काम पूरा कर दिया है। अब शीघ्र ही बड़गांव से धानोल वाया धामसीन सड़क मार्ग का कार्य जल्दी ही पूरा किया जाएगा।