हितेंद्र जोशी बौद्धिक भारत समाचार
मरुधरा पब्लिक उच्च प्राथमिक विद्यालय, बड़गांव में स्वामी विवेकानंद जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई। स्कूल के संस्था प्रधान श्री नरसी राम गहलोत ने विवेकानंद की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया । विद्यालय के स्टाफ श्री नरसी राम गहलोत, श्री भंवर लाल संत, श्री मुकेश माली, श्री हितेश भाई, श्री पारस सिंह, सुश्री दीपिका कुमारी, सुश्री भूमिका कुमारी , ने भी विवेकानंद की जीवनी के बारे में बताया गया। विद्यालय में निबंध प्रतियोगिता प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । विद्यालय के बच्चों ने उत्साह के साथ इस कार्यक्रम में भाग लिया।