प्रवीण जोशी बौद्धिक भारत सांचौर
नेहरू कॉलोनी स्थित एप्पल इंग्लिश मीडियम स्कूल में मकर संक्रांति के मौके पर विद्यार्थियों द्वारा रंग बिरंगी अद्भुत पतंग निर्मित की गई। मकर संक्रांति मनाने का मुख्य उद्देश्य यह था कि बालकों को चाइनीस मांझे व विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार करवाया जाए एवं स्वदेशी वस्तुओं को अपनाया जाए। साथ ही नन्हे-मुन्ने बालकों ने पतंग उड़ाने से पक्षियों को जो नुकसान होता है उसके बारे में भी बताया कि किस तरह धागे से पक्षियों का गला कट जाता है। प्रधानाध्यापिका आशिमा परिहार ने बताया कि छत पर चढ़कर नहीं अपितु बाहर खुले मैदान में पतंग उड़ाई जाए तथा सावधानी बरती जाए। विद्यालय में हाउस के अनुसार काईट मेकिंग प्रतियोगिता हुई जिसमें सभी हाउस के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया जिसमें प्रथम स्थान पर रानी लक्ष्मीबाई हाउस तथा स्वामी विवेकानंद हाउस रहे द्वितीय स्थान पर महाराणा प्रताप हाउस एवं तृतीय स्थान पर सरोजिनी नायडू हाउस रहे। विद्यालय के संस्थापक श्रीमान अर्जुन पुरोहित ने बालकों को इनाम दिया एवं समस्त अध्यापक गण व बालकों ने रंगारंग पतंगों के साथ हर्षोल्लास से मकर संक्रांति का त्योहार मनाया।