माउंट आबू शहर के माच गांव स्थित हिल साइड कॉटेज होटल में बाथरूम परमिशन की आड़ में बेसमेंट में अवैध रूप से बनाए गए तीन कमरे पालिका टीम ने ध्वस्त किए।

हरीश कुमार गोयल बौद्धिक भारत समाचार

माउंट आबू शहर के माच गांव स्थित हिल साइड कॉटेज होटल प्रबंधन ने बाथरूम परमिशन की आड़ में बेसमेंट में अवैध रूप से तीन कमरे बना लिए। इसकी सूचना मिलने पर उपखंड अधिकारी राहुल जैन के निर्देश और पालिका आयुक्त के निर्देशन में कार्रवाई की गई। टीम ने बेसमेंट में बनाए गए अवैध कमरों को ध्वस्त कर दिया। होटल में अवैध रूप से कमरे बनाए जाने की सूचना पर बुधवार को नगर पालिका स्टोर शाखा प्रभारी राजकिशोर शर्मा के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। पालिका की टीम ने बेसमेंट बनाए गए 3 कमरों को ध्वस्त किया। इस मौके पर मुख्य जमादार तरुण कुमार और पालिका सफाई कर्मचारियों की टीम मौजूद रही। मांचगांव में स्थित हिल-साइड कॉटेज जीतू कनौजिया का है। जहां लॉन्ड्री का काम चलता था, जहां बाथरूम स्वीकृति की आड़ में होटल के नीचे बेसमेन्ट में 3 अवैध कमरे बनाए गए थे। पालिका टीम अवैध रूप से निर्माण की सूचना पर लगातार कार्रवाई करती रहती है।
पूर्व में यहां की कार्रवाई
8 दिसंबर को शहर में अवैध बने तीन कमरे, शौचालय, बाथरूम फर्श को ध्वस्त किया था।
23 सितंबर को चैकिंग के दौरान पिकअप गाड़ी में गुप्त स्टोर बना बजरी तस्करी का मामला सामने आया था।
31 जनवरी को बिना नंबर की कार में अवैध ईंट मिलने पर जब्त की कार्रवाई हुई।

Comments (0)
Add Comment