सांचौर क्षेत्र के चितलवाना उपखंड मुख्यालय पर आज भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर एक दिवसीय धरना देकर एसडीएम को ज्ञापन दिया।

सांचौर क्षेत्र के चितलवाना उपखंड मुख्यालय पर आज भाजपा चितलवाना, झाब, केसुरी, टापी डूंगरी मंडलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर एक दिवसीय धरना देकर एसडीएम को ज्ञापन दिया। जिसमें क्षेत्र की क्षतिग्रस्त सड़कों सहित अन्य समस्याओं के समाधान की मांग की।
बूंद-बूंद पानी के लिए आमजन परेशान
ज्ञापन में बताया कि जिलेभर में बिजली और पानी की समय पर आपूर्ति ना होने आम जनता परेशान है। बिजली के समय पर आपूर्ति न होने की वजह से व्यवसाय सहित कृषि कार्य में भी व्यवधान उत्पन्न हो रहा है। लोगों को भी इस भीषण गर्मी में बिजली के अभाव से परेशान होना पड़ता है। इसके अलावा नेहड़ क्षेत्र में पेयजल संकट है। लोगों को बूंद बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा है।

सरकार पर साधा निशाना
एक दिवसीय प्रदर्शन के दौरान धरने को चुनीलाल पुरोहित, प्रवीण माली जिला मंत्री भाजपा, जयंतीलाल पुरोहित, जिला परिषद सदस्य, चौथा राम कोली प्रतिनिधि जिला परिषद सदस्य, हजारी ऐचरा प्रतिनिधि पंचायत समिति सदस्य, कान सिंह परांवा जिला मंत्री भाजयुमो, डॉ गणपत सिंह बिश्नोई मंडल अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा, सांवलाराम माली पूर्व मंडल अध्यक्ष ने संबोधित करके सरकार को आड़े हाथ लिया।

कई लोग रहे मौजूद
इस मौके पर तेजपाल सिंह चारण, महामंत्री डालूराम मेघवाल, महामंत्री दुर्गा राम बेनीवाल पूर्व सरपंच सिवाड़ा, मुकेश दान अध्यक्ष किसान मोर्चा, करसन देवासी, आसू राम बेनीवाल व अमराराम पुरोहित सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments (0)
Add Comment