रतनपुर के भामशाहो ने समाज के बालिका छात्रावास निर्माण हेतू एक कमरे की राशि दो लाख इक्यावन हजार भेट की

आज मिला अवसर करो, सार्थक अपना धन,
भाव बनाओ दान का, कर लो जीवन धन्य.

रानीवाड़ा – रानीवाड़ा की पावन धरा पर मेघवाल समाज द्वारा अपने समाज की बालिकाओ के अच्छे शिक्षण के लिए एवं बेटियों के लिए उत्तम सुविधाओं के लिए सम्पूर्ण मेघवाल समाज द्वारा सरहानीय कदम उठाते हुए बेटियों के लिए छात्रावास का निर्माण किया जा रहा है जिसमे रानीवाड़ा के रतनपुरगांव के एवं मेघवाल समाज के सपूत तीन भाई जिसमे श्री लाला रामजी / मनजी रामजी परमार श्री लेहरा रामजी/ मनजी रामजी परमार श्री मिश्रा रामजी / मनजी रामजी परमार ने अपने समाज के प्रति समर्पण की भावना के साथ छात्रावास निर्माण में आर्थिक सहयोग करते हुए पुरे एक कमरे के लिए 251000/- ( दो लाख इक्यावन हजार ) महादान किया। गरीब परिवार से संघर्ष करते हुए विकट परिस्थितयो का सामना करते हुए अपनी महेनत एवं कठोर परिश्रम एवं चिमनी के उजाले से अपनी शिक्षा हासिल करने वाले श्री मनजी रामजी / सग्रामजी परमार के तीनो लाल आज राजस्थान के शिक्षण विभाग के अपनी सेवा दे रहे। आज समाज के उदारता की भावना दिखा कर जो इन महान भामाशाहो द्वारा जो महादान किया है वो अति सराहनीय हैे एवं अन्य समाज के लिए प्रेरणा बौद्धिक भारत परिवार भी इन रतनपुर के भामाशाहो को कोटी कोटी प्रणाम करता है एवं परिवार के सुख समृद्धि की प्रार्थना करता है

Comments (0)
Add Comment