भीनमाल में मदनसिंह राव की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

राव की पुण्यतिथि पर युवाओं ने किया रक्तदान
भीनमाल 26 मई। स्थानीय चंडीनाथ महादेव मंदिर प्रांगण मे पूर्व भाजपा नगरध्यक्ष मदनसिंह राव की 11 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा रखी गई । श्रद्धांजलि सभा मे स्वर्गीय मदनसिंह के समक्ष पुष्प अर्पित किए गए। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष सांवलाराम देवासी ने राव के जीवनचरित पर प्रकाश डालते हुए उनके प्रतिभावान व्यक्तित्व को नमन किया। वरिष्ठ भाजपा नेता शेखर व्यास ने बताया कि राव समाज के गौरव मदनसिंह 36 कौम के चहेते थे और हर आमजन के दुख-दर्द मे सहभागी थे। गुमानसिंह ने कहा कि राव ने अल्पायु मे ही बडी भूमिका निभाई। मदनसिंह के नि:स्वार्थ, कर्मठ और लोककल्याणकारी स्वभाव को आत्मसात करने की बात कही। नगरध्यक्ष महेंद्र सोलंकी ने कहा कि राव मे एक आदर्श नेता के सभी गुण विद्यमान थे जो नगर के युवाओ के लिए सदैव आदर्श रहेंगे। अशोकसिंह ओपावत ने मदनसिंह के आध्यात्मिक जीवन के बारे मे बताते हुए सभा का संचालन किया।
इस अवसर पर श्यामलाल बोहरा, बाबुसिंह राव, जोरावरसिंह राव, पार्षद प्रवीण दवे, नरपतसिंह लोल, वचनसिंह मणधर, विजयसिंह राव, पार्षद जयसिंह, भरतसिंह भाजयुमो, अंकित दुआ, दीपक देवासी, प्रवीण यादव, विक्रमसिंह ईराणी, संतोष सोनी, विकास सोलंकी, घेवरचंद घांची लक्ष्मणसिंह राव, विक्रमसिंह लोल, जोगेंद्रसिंह राव, चिन्टूसिंह ईराणी, चंदनसिंह राव, कुलदीपसिंह राव, ओमप्रकाश पुरोहित, हरिसिंह, महिपालसिंह राव, लोकेन्द्र सिंह,
इन्द्रसिंह लोल, विक्रमसिंह आर्य, राहुल शर्मा, राजू शर्मा, संजयसिंह ईराणी, दिलीपसिंह चौहान, हितेश शर्मा अंकित सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।
स्वर्गीय मदनसिंह की स्मृति मे युवाओ द्वारा मरूधरा ब्लड बैंक मे स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे युवा वर्ग द्वारा 15 बीटी रक्त दान कर जनहित का संदेश दिया। 26 मई को मदनसिंह की पुण्यतिथि पर इन्दिरा रसोई केन्द्र पर नि:शुल्क भोजन की व्यवस्था की गई।

Comments (0)
Add Comment