महिला पार्षदों ने उपखंड अधिकारी को दिया ज्ञापन

होटल व्यवसायी द्वारा लेडी पार्षद पर उसकी रैकी करने का आरोप लगाय

माउंट आबू | पर्यटन नगरी माउंट आबू में लेडी पार्षद पर रैकी करने के मिथ्या आरोप लगाने पर कार्यवाही करने हेतु महिला पार्षदों ने उपखण्ड अधिकारी को दिया ज्ञापन | कल सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में होटल व्यवसायी द्वारा लेडी पार्षद पर उसकी रैकी करने का आरोप लगाया था | इस पर सभी महिला पार्षदों ने एकत्रित होकर इस मिथ्या आरोप को महिला पार्षदों की छवि खराब करने और खुद के गैरकानूनी काम के लिये दबाव बनाने का प्रयास बताया | सभी पार्षदों ने इस आरोप को सरासर झूठ बताते हुए उपखण्ड अधिकारी से इसकी सम्पूर्ण जांच कराकर सच सामने लाने का निवेदन किया
साथ ही मिथ्या आरोप लगाने वाले होटल व्यवसायी पर नियमानुसार सख्त से सख्त कार्यवाही करने का कहा
ताकि कोई भी झूठे आरोप लगा कर पार्षदों की छवि को नुकसान नही पहुंचा सके | इस दौरान पार्षद लीला देवी, संतोष कंवर, तस्लीम बानो, जशोदा अरोड़ा, संगीता भाटी, जयश्री शर्मा, टीना सोलंकी एवं अलका कालमा मौजूद रहे |

Comments (0)
Add Comment