बाल संस्कार वैदिक शिविर का शुभारम्भ

श्रीमाली ब्राह्मण समाज महामंदिर शिवबाडी जोधपुर में 21 दिवसीय संस्कार शिविर का शुभारंभ हुआ। अध्यक्ष कैलाश श्रीमाली ने बताया कि इस कार्यक्रम में ब्राह्मण बालक बालिकाओं को नित्य कर्म, देव पितृ ॠषि पूजन प्रशिक्षण तथा संस्कृति के मूल वेद, पुराण, रामायण, महाभारत इत्यादि ग्रंथों का आधारभूत परिचय करवाया जायेगा।
शिविर संयोजक पं चन्द्रशेखर दवे ने विस्तार से शिविर का स्वरूप प्रस्तुत किया।
21 बालक तथा 5 बालिकाओं का पंजीयन हुआ है। वैदिक विद्वान ज्योतिर्विद कथाकार पण्डित भरत शास्त्री, पं. अभिषेक जोशी, पं. विनीत दवे तथा पं. कपिल दवे इस शिविर में विविध वैदिक विषयों का अध्यापन करवायेंगे।
शिविर के उद्घाटन समारोह में समाज के गणमान्य दाताश्री, पंडित तथा शिक्षाविद जिसमें सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी भीखालाल जी व्यास (खण्डप), पं जुगल किशोर जी दवे, इन्द्र दयाल ठाकुर, सत्तू भाई बोहरा, पूर्व अध्यक्ष भगवतीलाल दवे, दुष्यंत कुमार जोशी विधुशेखर दवे, सेवानिवृत्त जिला परिवहन अधिकारी राजेंद्र जी दवे, अशोक जी जोशी, वेणुजी जोशी तथा महिला अध्यक्ष संगीता दवे अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए। उद्बोधन में
अतिथियों ने संस्कार युक्त जीवन की महत्ता का प्रतिपादन किया। समाज के भामाशाहों द्वारा सम्पूर्ण पूजन किट भेंट किये गये। बटुक कौस्तुभ श्रीमाली तथा मोहित दवे ने स्वस्ति वाचन किया।
सचिव रमेश जोशी ने आगंतुक महानुभावों का आभार एवं शिविर की सफलता हेतु शिव संकल्प लिया। संचालन पं चन्द्रशेखर दवे ने किया।

Comments (0)
Add Comment