आहोर उपखण्ड क्षेत्र की उम्मेदपुर ग्राम पंचायत परिसर में चार ग्राम पंचायतों का प्रशासन गांवों के संग फॉलो अप शिविर आयोजित किया गया। शिविर में अफसरों ने लोगों की समस्याएं सुनकर मौके पर ही समाधान किया जबकि कई समस्याओं के समाधान के लिए आश्वासन दिया।
शिविर में कई ग्रामीणों की मौके पर ही समस्या का समाधान होने पर वे काफी खुश दिखाई दिए। उन्होंने समस्या समाधान होने पर प्रशासनिक अफसरों का आभार जताया। शिविर में तहसीलदार हितेश त्रिवेदी, विकास अधिकारी पारसमल जीनगर, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मनोहर सिंह मेहरू, जलदाय विभाग के अधिशाषी अभियंता श्याम बिहारी बैरवा, जेईइन राजेश नैण, चारो ग्राम पंचायत के सरपंच, समाज सेवी अजयपालसिंह बेदाना, ग्राम विकास अधिकारी राजेश देवल, विनीता मीणा, रामस्वरूप समेत सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।